बांका में पुलिस पर हमला का तीन आरोपी बालू माफिया गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, बांका
बांका के लकड़ीकोला में पुलिस और खनन विभाग पर बालू माफिया के हमले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह हमला सोमवार को अवैध बालू के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान हुआ था। इस मामले में 28 बालू माफिया पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बांका के लकड़ीकोला में पुलिस और खनन विभाग की टीम पर बालू माफिया द्वारा किए गए हमले मामले में बांका पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस ने तीनों आरोपी को कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है मालूम हो कि सोमवार को अवैध बालू के खिलाफ कार्रवाई करने गए पुलिस एवं खनन विभाग की टीम पर हमला किया गया था जिसमें 28 बालू माफिया पर प्राथमिक दर्ज की गई है


