एनीमिया मुक्त भारत अभियान में बांका राज्य में अव्वल

हिन्दुस्तान, बांका
Follow us on Google News
share

क्षेत्रीय स्तर पर लगातार जांच व अनुश्रवण का मिला लाभ, एनसीडी अभियान में भी जिला दूसरे स्थान परक्षेत्रीय स्तर पर लगातार जांच व अनुश्रवण का मिला लाभ, एन

एनीमिया मुक्त भारत अभियान में बांका राज्य में अव्वल
एनीमिया मुक्त भारत अभियान में बांका राज्य में अव्वल

बांका, निज संवाददाता। अनीमिया मुक्त भारत अभियान में बांका जिले ने राज्यभर में पहला स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। अनीमिया मुक्त बिहार अभियान के तहत जिले में लोगों के हीमोग्लोबिन की जांच और जरूरत के अनुसार उपचार की प्रक्रिया लगातार संचालित की जा रही है। कार्यक्रम की क्षेत्रीय स्तर पर नियमित जांच, निरीक्षण और अनुश्रवण का असर अब राज्यस्तरीय प्रदर्शन में भी दिखने लगा है।

अनीमिया की पहचान और उपचार

मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि अनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत सभी लोगों की हीमोग्लोबिन जांच पर विशेष जोर दिया जा रहा है। खासकर गर्भवती महिलाओं की जांच को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि एनीमिया की पहचान समय रहते कर उनका उचित उपचार शुरू किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच एवं उपचार के साथ ‘चिकित्सा आपके द्वार’ कार्यक्रम का भी सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा है। क्षेत्रीय स्तर पर इसकी लगातार निगरानी की जा रही है।

अभियान के आंकड़े

विभागीय आंकड़ों के अनुसार 8 सितंबर तक बांका में 2,051 गंभीर, 1,10,534 मध्यम और 4,51,000 हल्के एनीमिया के मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 21,07,789 लोग नॉन एनीमिक पाए गए हैं। अभियान के तहत अब तक 26,71,374 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। उक्त प्रदर्शन के आधार पर बांका राज्य में पहले स्थान पर है। वहीं, गैर संचारी रोग (एनसीडी) अभियान में भी बांका जिला राज्य में दूसरे स्थान पर काबिज है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दोनों अभियानों को प्रभावी बनाने के लिए जांच, उपचार और फॉलोअप पर लगातार जोर दिया जा रहा है। हर माह की 9 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) का आयोजन किया जाता है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व सभी आवश्यक जांच की जाती है। स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं से अभियान का लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही आम लोगों से भी इसकी जानकारी अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचाने की अपील की गई है, ताकि समय पर जांच और उपचार से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुरक्षित रखा जा सके。

सामान्य प्रश्न

✦बांका जिले ने किस अभियान में पहला स्थान हासिल किया है?−
बांका जिले ने अनीमिया मुक्त भारत अभियान में पहला स्थान हासिल किया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएनीमिया मुक्त भारत अभियान में बांका राज्य में अव्वल