मांगों को लेकर बैंक कर्मी रहे हड़ताल पर, करोड़ों का लेनदेन अटका
यूएफबीयू के बैनर तले 200 से अधिक बैंक कर्मियों का प्रदर्शनमांगों को लेकर बैंक कर्मी रहे हड़ताल पर, करोड़ों का लेनदेन अटकामांगों को लेकर बैंक कर्मी रहे

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मी मांगों को लेकर शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते सभी सरकारी बैंकों का कामकाज पूरी तरह ठप्प रहा। करोड़ों रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। चौकी बाग बहादुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य परिसर के बाहर विभिन्न बैंकों के 200 से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों ने एकत्रित होकर जोरदार प्रदर्शन किया। हड़ताल के चलते स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक और इंडियन बैंक सहित सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में ताले लटके रहे। नकद जमा-निकासी, चेक क्लीयरेंस, ड्राफ्ट और लोन से जुड़े सारे काम पूरी तरह बंद रहे। प्रदर्शन का नेतृत्व यूएफबीयू मथुरा के संयोजक जगमोहन शर्मा और केनरा बैंक अधिकारी संगठन मथुरा के क्षेत्रीय सचिव भूपेंद्र सिंह ने किया। यूएफबीयू के पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए कहा कि पांच कार्य दिवस की व्यवस्था तत्काल लागू करने, वेतन विसंगतियों को दूर करने और नई पेंशन योजना को रद्द कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने जैसी प्रमुख मांगों को लेकर यह हड़ताल की गई है। सरकार को बैंककर्मियों के हितों की अनदेखी बंद करनी होगी। यूनाइटेड फोरम आंफ बैंक यूनियन्स, मथुरा के संस्थापक संयोजक बामनजी चतुर्वेदी ने कहा कि बैंकें अपने व्यापार से सभी खर्चे कर सरकार को हर वर्ष करोड़ो करोड़ का लाभांश देती हैं लेकिन मांगों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। यूएफबी यू जिला संयोजक जगमोहन शर्मा ने कहा कि पांच दिवसीय बैंक पर प्रबंधन के साथ हुई सहमति दो वर्ष से वित्त मंत्रालय में अटकी पड़ी है। इस मौके पर जितेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा,यतेंद्र गौतम, शोभित वर्मा, अरविंद त्रिपाठी, जीतू दिवाकर आदि ने विचार रखे。
तीन दिवसीय की जाएगी हड़ताल
बैंक कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार और बैंक प्रबंधन ने उनकी न्यायसंगत मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो 28 से 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी और आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसियेशन के उपमहा सचिव आगरा मंडल गजेन्द्र सिंह के अनुसार हड़ताल रही।
प्रदर्शन में यह रहे मौजद
प्रदर्शन में अरविंद त्रिपाठी, जीतू दिवाकर, शोभित वर्मा, अनिरुद्ध उपाध्याय, प्रभा चौधरी, जया, जितेंद्र कुमार शर्मा, के के पांडे, यतेंद्र गौतम, रोहित सारस्वत, आरके सिंह, राकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अर्जुन कुमार, विश्वेंद्र सिंह, रितेश गौतम, कीर्ति पाठक, रोहित भटनागर, महेश पाराशर, सत्यपाल सिंह, विनय कुमार, नितिन गर्ग, सचिन, नरेंद्र कुमार, मूलचंद, विक्रम सिंह, आरके सिंह, सीमा सिंह, आकाश चौरसिया, अक्षय चतुर्वेदी, राजेश यादव, फैसल अजीज,विशाल सिसोदिया, यशराज शर्मा, राजकुमार, अमित कुमार, आयुषी वाजपेई, कीर्ति अग्रवाल, वंदना सिंह, स्नेहल, निधि शर्मा, सत्यपाल सिंह, प्रेम सिंह, नंदकिशोर, बी सिंह, महेश शर्मा, ललित शर्मा, योगवीर सिंह, एसके शर्मा, मनीष सिंह, अंजलि, ज्योति मीना, सौम्या शर्मा, देवेन्द्र कुमार, नरेश चतुर्वेदी, उदयवीर सिंह, दिनेश चतुर्वेदी, प्रभात रंजन मिश्रा, महेंद्र सिंह,सनम, संजू कुमारी, संजय कुमार झा,आरके चतुर्वेदी, अनूप सिंह, अभय मिश्रा,कोमल, कमलकांत,दलबीर सिंह, सूरजपाल,दिनेश चंद्र सहित 350 से अधिक बैंक अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।


