बैंकों में आज हड़ताल, चार सौ ब्रांचों पर लटका ताला
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
मुरादाबाद में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर सभी राष्ट्रीयकृत और ग्रामीण बैंक कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इससे जिले की चार सौ बैंक शाखाओं पर ताला लगा है। बैंक कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन करेंगे।

मुरादाबाद। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर आज मुरादाबाद में सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के साथ ही ग्रामीण बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर हैं जिसके चलते जनपद की चार सौ बैंक शाखाओं पर लगा ताला आज शुक्रवार को नहीं खुलेगा। यूनियन के संयोजक सचिन चौधरी ने बताया कि हड़ताली बैंक कर्मचारी आज पंजाब नेशनल बैंक की रामगंगा विहार शाखा पर इकट्ठा होंगे और धरना प्रदर्शन करके अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करेंगे। पांच दिवसीय बैंकिंग किए जाने समेत कई मुद्दों को शिद्दत से उठाएंगे।


