बैंक कर्मियों की हड़ताल : जिले में 200 के करीब बैंक रहे बंद

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

-11purn1-मांगों को लेकर हड़ताल के दौरान बैंककर्मी। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बैंक कर्मियों की हड़ताल के कारण पूर्णिया जिले में शुक्रवार को करीब

बैंक कर्मियों की हड़ताल : जिले में 200 के करीब बैंक रहे बंद

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बैंक कर्मियों की हड़ताल के कारण पूर्णिया जिले में शुक्रवार को करीब 200 बैंकों की शाखाएं बंद रहीं। करीब 100 करोड़ से अधिक का ट्रांजेक्शन भी प्रभावित हुआ। सैकड़ों की संख्या में एटीएम भी पैसे खत्म होने के बाद बंद हो गए। अखिल भारतीय बैंक हड़ताल के तहत यूएफबीयू पूर्णिया इकाई के बैनर तले एसबीआई प्रशासनिक भवन कला भवन रोड के समक्ष बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने पांच प्रमुख मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था को शीघ्र लागू करने के अलावा पीएलआई से संबंधित लंबित मुद्दों का न्यायसंगत समाधान, बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों से जुड़े अन्य लंबित सेवा-संबंधी मुद्दों का शीघ्र समाधान, बैंकिंग क्षेत्र में कर्मचारियों एवं अधिकारियों के हितों एवं अधिकारों की रक्षा के साथ बैंक कर्मियों की जायज पेंशन अपडेशन मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय की मांग की गयी। इस अवसर पर अध्यक्ष रवि शंकर, आशीष कुमार, रूपेश कुमार, हिमांशु शेखर प्रसाद, राज कुमार राज, देवाशीष रॉय, ब्रजेश सिंह तथा विभिन्न बैंकों के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

मांगें पूरी नहीं होने पर 28 से 30 तक तीन दिवसीय हड़ताल :

-वक्ताओं ने कहा कि बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों की जायज मांगों को लंबे समय तक लंबित नहीं रखा जा सकता। यदि मांगों का समाधान नहीं किया गया तो 28, 29 और 30 सितम्बर को तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। इसके बाद 28 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था सहित अन्य मांगों के शीघ्र समाधान के लिए संगठन पूरी मजबूती के साथ संघर्षरत रहेगा। प्रदर्शन के दौरान सभी बैंक कर्मियों ने एकजुटता एवं संघर्ष को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

सेवानिवृत्त कर्मियों व महिला ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया :

--

-हड़ताल को सफल बनाने में सेवानिवृत्त कर्मियों व महिला ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन के भूतपूर्व महासचिव संजय कुमार सिंह, जिला सचिव मधुरेश कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष अजय कांत झा कार्यकारिणी सदस्य उमेश मिश्रा , विनय कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, किशोर साह अध्यक्ष, गोविंद राम, ज्योतिष चन्द्र दत्ता, रमेश यादव, किशोर कुमार, दिवाकर कुमार, भवेश चंद्र मिश्र, राजू साह अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।

बोले एलडीएम :

-अपनी मांगों को लेकर बैंककर्मी हड़ताल पर रहे। जिले भर में करीब 200 बैंक बंद रहे। 100 करोड़ का ट्रांजेक्शन प्रभावित हुआ।

-दिनेश कुमार दिनकर, एलडीएम, पूर्णिया।

सामान्य प्रश्न

✦पूर्णिया में कितने बैंकों की शाखाएं बंद रहीं?−
पूर्णिया जिले में शुक्रवार को करीब 200 बैंकों की शाखाएं बंद रहीं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबैंक कर्मियों की हड़ताल : जिले में 200 के करीब बैंक रहे बंद