बैंक राष्ट्रीयकरण के 58 वर्ष पूरे होने पर विद्यालय में किया पौधरोपण
पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। ऑल इंडिया बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज कंफेडरेशन के आह्वान पर बैंक राष्ट्रीयकरण के 58 वर्ष पूरे होने पर विशेष पौधर

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। ऑल इंडिया बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरीज कंफेडरेशन के आह्वान पर बैंक राष्ट्रीयकरण के 58 वर्ष पूरे होने पर विशेष पौधरोपण का कार्यक्रम स्थानीय भट्ठा मध्य विद्यालय बंगला में किया गया। जिसमें 15 फलदार पौधे एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा लगाए गए। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के राज्य उप महासचिव ए के बोस ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा केवल सरकारों का ही नहीं,बल्कि हर नागरिक का व्यक्तिगत और नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने आगे कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में असीमित प्रगति तथा नए आविष्कारों की स्पर्धा से आज का मानव प्रकृति पर पूर्णतया विजय पाना चाहता है जिसके कारण प्रकृति का संतुलन बिगड़ गया है।
इस अवसर पर स्टेट बैंक के किशोर कुमार मंडल,बैंक ऑफ इंडिया के सुधीर कुमार, विजय कुमार सिंह, कैनरा बैंक के तारा शंकर चटर्जी, सेंट्रल बैंक के मनिंद्र मुखर्जी, मनोज मधुकर, गोपाल चंद्र चक्रवर्ती, ग्रामीण बैंक के रबींद्र नाहा, नरेश कुमार, तरुण बोस, यूको बैंक के राजेंद्र चौहान, अंजन मुखर्जी, शैलेन्द्र तिवारी, सी एस झा, आर के झा, ललन पाण्डेय, अशोक तिवारी, गोपाल दास, अरुण शोम और लक्ष्मेश्वर कंठ मौजूद थे।


