150 किसानों को केसीसी, 40 महिला समूहों को मिला ऋण
बैंक ऑफ इंडिया ने धनबाद अंचल के तहत शनिवार को किसान माह के अवसर पर दीवान पैलेस, हरिणा में किसान समृद्धि महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम का लक्ष्य किसानों और महिला स्वयं सहायता समूहों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था। 150 किसानों को केसीसी स्वीकृति पत्र और 40 एसएचजी को ऋण प्रदान किया गया।

बैंक ऑफ इंडिया, धनबाद अंचल की ओर से शनिवार को दीवान पैलेस, हरिणा (बाघमारा) में किसान माह के तहत किसान समृद्धि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों व महिला स्वयं सहायता समूहों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था। एफजीएमओ रांची के उप महाप्रबंधक दीप शंकर ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन धनबाद अंचल के आंचलिक प्रबंधक दिनेश प्रसाद, उप आंचलिक प्रबंधक अव्रतानु चंदा, कृषि ऋण विभाग की सुजया ब्रह्माचार्य, बाघमारा शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक विकास कुमार सिन्हा, केसरगढ़ शाखा प्रबंधक मनीष कुमार, तोपचांची शाखा प्रबंधक अनुराग पाठक, गोमो शाखा प्रबंधक अंकित गुप्ता, नेताजी सुभाष चंद्र बोस शाखा प्रबंधक तपन सिन्हा सहित अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मौके पर करीब 150 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के स्वीकृति पत्र तथा 40 महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को ऋण प्रदान किया गया। मौके पर माटीगढ़ के मुखिया प्रतिनिधि इंदल कुमार, खानूडीह के गोपाल महतो, डुमरा के जीवन लाल महतो उर्फ आनंद महतो, बरोरा के देवानंद साव, बैंकिंग मित्र रुपलाल साव, सुबोध कुमार झा, विकास गुप्ता आदि मौजूद थे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


