आरसेटी में 32 दिवसीय स्वरोजगार प्रशिक्षण संपन्न

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

चाईबासा में बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 32 दिवसीय प्रशिक्षण में 25 कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन (सीआरपी-ईपी) को उद्यमिता विकास, स्वरोजगार, व्यवसाय योजना और वित्तीय प्रबंधन की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के बाद प्रमाणन परीक्षा भी हुई। ये सीआरपी-ईपी गांवों में स्वरोजगार को बढ़ावा देंगे, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त होगी।

आरसेटी में 32 दिवसीय स्वरोजगार प्रशिक्षण संपन्न

चाईबासा। बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) डील्यामिर्चा चाईबासा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत चयनित 25 कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन (सीआरपी-ईपी) का 32 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को उद्यमिता विकास, स्वरोजगार, व्यवसाय योजना निर्माण, वित्तीय प्रबंधन एवं आजीविका संवर्धन से जुड़े व्यावहारिक और तकनीकी विषयों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों की प्रमाणन परीक्षा भी आयोजित की गई। प्रशिक्षण प्राप्त सीआरपी-ईपी अब गांवों में स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीण परिवारों को आजीविका के नए अवसरों से जोड़ने का कार्य करेंगे। संस्थान ने उम्मीद जताई कि यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और महिलाओं व युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।