तीन दिन से डिजिटल अरेस्ट महिला साइबर ठगी से बची

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

सोनारी निवासी बैंक ऑफ इंडिया की महिला ग्राहक डिजिटल अरेस्ट होने के बाद लाखें रुपये गंवाने से बच गई। साइबर अपराधी ने महिला को तीन दिन से धमकाया। बैंक अधिकारियों ने महिला की मदद की और उसे साइबर पुलिस स्टेशन ले जाकर पुलिस को जानकारी दी। बैंक ने ग्राहक की सुरक्षा के लिए तत्परता दिखाई।

तीन दिन से डिजिटल अरेस्ट महिला साइबर ठगी से बची

सोनारी निवासी बैंक ऑफ इंडिया की महिला ग्राहक डिजिटल अरेस्ट होने के बाद लाखें रुपये गंवाने से बच गई। साइबर अपराधी ने महिला को तीन दिन से डिजिटल अरेस्ट कर रखा था। सोनारी शाखा खुलने के समय एक महिला ग्राहक शुक्रवार वित्तीय लेन-देन के लिए शाखा पहुंचीं। वह अत्यंत घबराई हुई थी। शाखा प्रबंधक सत्यप्रकाश एवं मैनेजर ज्योति सिंकू ने उनकी स्थिति को देखते हुए मामले को गंभीरता से लिया और डिजिटल अरेस्ट की संभावित आशंका को पहचानते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारी को जानकारी दी। इसके बाद शाखा अधिकारियों द्वारा ग्राहक से शांतिपूर्वक बातचीत एवं आवश्यक काउंसिलिंग की गई। इस दौरान ग्राहक ने बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उन्हें व्हाट्सएप वीडियो कॉल एवं अन्य डिजिटल माध्यमों से तीन दिन से धमकाया जा रहा था कि उनके बेटा जो बाहर रहते हैं, उनको अरेस्ट कर लिया जाएगा। इससे बचने के एवज में उनसे धन राशि की मांग की जा रही थी। उनलोगों ने महिला को तीन दिन तक बेटा से बात करने को भी मना किया था, ताकि सच्चाई का पता न लग सके। बैंक अधिकारियों ने ग्राहक को साइबर ठगी के तौर-तरीकों के संबंध में समझाया तथा आश्वस्त किया कि बैंक में उनकी धन राशि सुरक्षित है। ग्राहक को अकेला छोड़ने के बजाय बैंक अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए बिष्टूपुर साइबर पुलिस स्टेशन पहुंचाया, जहां उन्होंने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस की उपस्थिति में मदद

ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण संदेश

ग्राहकों के लिए सलाह

बैंक अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर ठगी के मामलों में घबराएं नहीं। कोई भी व्यक्ति यदि पुलिस, सीबीआई, आरबीआई या किसी अन्य सरकारी संस्था का अधिकारी बनकर वीडियो कॉल पर धमकाए अथवा धन राशि की मांग करे, तो तत्काल सतर्क हों और संबंधित बैंक एवं पुलिस या साइबर क्राइम प्राधिकरण से संपर्क करें।

प्रश्नोत्तरी

✦बैंक ऑफ इंडिया के महिला ग्राहक की समस्या क्या थी?−
महिला को साइबर अपराधियों द्वारा डिजिटल अरेस्ट होने का डर दिखाकर पैसे की मांग की जा रही थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतीन दिन से डिजिटल अरेस्ट महिला साइबर ठगी से बची