चेकों से 18.60 लाख रुपये निकाले
बाजपुर में पुलिस ने बैंक चेकों से धोखाधड़ी के तीन मामलों में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें कुल 18.60 लाख रुपये की ठगी का मामला है। आरोपियों में गुरदेव सिंह, कुलवंत सिंह, सुखदेव सिंह और युवराज शामिल हैं। मामले की जांच शुरू हो चुकी है।

बाजपुर। बैंक चेकों के माध्यम से धोखाधड़ी कर कुल 18.60 लाख रुपये निकाले जाने के तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीनों मामलों की जांच शुरू कर दी गई है। ग्राम बरवाला केलाखेड़ा निवासी गुरदेव सिंह पर चेक के जरिए 3.50 लाख रुपये निकालने का आरोप है। दूसरे मामले में ग्राम बरवाला निवासी कुलवंत सिंह और गुरदेव सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि कुलवंत सिंह ने दो अलग-अलग चेकों के माध्यम से क्रमश: चार लाख और दो लाख रुपये निकाले। तीसरे मामले में सरकड़ी, केलाखेड़ा निवासी सुखदेव सिंह और बरवाला निवासी युवराज पर तीन चेकों के माध्यम से 4.30 लाख, 2.90 लाख और 1.90 लाख रुपये, कुल 9.10 लाख रुपये निकालने का आरोप है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना एसआई सुरेंद्र सिंह को सौंप दी है।


