बैंकों में लटका रहा ताला, परेशान दिखे ग्राहक

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

गिरिडीह जिले में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल की। हड़ताल के कारण बैंक बंद रहे और कर्मचारी प्रदर्शन करते रहे। उन्होंने पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह, भुगतान विसंगतियों को दूर करने और 8 मार्च 2024 को हुए समझौते को लागू करने की मांग की है। महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल थीं।

बैंकों में लटका रहा ताला, परेशान दिखे ग्राहक

गिरिडीह, प्रतिनिधि। विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को गिरिडीह जिले के बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की हड़ताल रही। हड़ताल के कारण जिले के बैंकों में ताला लटका रहा। हड़ताल के समर्थन में बैंक कर्मचारी और अधिकारी एकजुट होकर अपने-अपने बैंक शाखाओं के समक्ष प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी हड़ताली कर्मचारी एवं अधिकारी एक्सिस बैंक के बाहर पहुंचे और वहीं पर बैठ कर दिनभर प्रदर्शन एवं अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। इस दौरान कुछ ग्राहक जो बैंक पहुंच गए थे परेशान दिखे। प्रदर्शन के दौरान हड़ताली कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने, पीएलआई भुगतान की विसंगतियों को दूर करने और 8 मार्च 2024 को हुए समझौते को लागू करने की मांग की।

आंदोलन में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी शामिल रहीं। इंडियन बैंक एम्प्लाइज यूनियन झारखंड के कार्यकारी सदस्य आशीष सोरेन ने बताया कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के साथ हुई वार्ता बेनतीजा रहने के बाद अखिल भारतीय स्तर पर 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया गया था। यदि उनकी मांगों पर पहल नहीं हुई तो अक्टूबर के अंत से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जा सकती है। प्रदर्शन में इंडियन बैंक एम्प्लाइज यूनियन झारखंड के कार्यकारी सदस्य आशीष सोरेन और रोहन दास, किशोर, राजेश दास, शुभम कुमार, राजकुमार समेत विभिन्न बैकों के कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबैंकों में लटका रहा ताला, परेशान दिखे ग्राहक