बैंककर्मियों की हड़ताल से 100 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर पांच दिन कार्यदिवस की मांग को ले हड़ताल पर रहे बैंक कर्मी 25 अक्टूबर तक मांगें पूरी नहीं होने पर 26 अक्टूबर से बेमियादी हड़ताल

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर पांच दिन कार्यदिवस की मांग को ले हड़ताल पर रहे बैंक कर्मी 28, 29 और 30 सितंबर को फिर होगी एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल 25 अक्टूबर तक मांगें पूरी नहीं होने पर 26 अक्टूबर से बेमियादी हड़ताल (पेज तीन) भभुआ, नगर संवाददाता।
हड़ताल का विस्तार
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के बैंककर्मी हड़ताल पर रहे।सड़कों पर उतर आए। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, कर्मचारियों पर बढ़ते कार्य दबाव को कम करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने तथा वेतन व पेंशन संबंधी विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित हड़ताल का व्यापक असर जिले में देखने को मिला। बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे और सामान्य बैंकिंग सेवाएं लगभग ठप रहीं। हड़ताल के समर्थन में बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने पटेल चौक से लेकर बबुरा तक आक्रोश मार्च निकाला तथा केंद्र सरकार और वित्त मंत्रालय के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। बैंककर्मियों ने दावा किया कि उनकी हड़ताल के कारण जिले में 100 करोड़ रुपये से अधिक का बैंकिंग कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। नकद निकासी, जमा, चेक क्लीयरेंस, ऋण वितरण और अन्य बैंकिंग कार्य बाधित रहने से आम लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मांगें और नाराजगी
यूएफबीयू नेताओं ने कहा कि मार्च 2024 में हुए द्विपक्षीय समझौते में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था पर सहमति बन चुकी है। इसके तहत सभी शनिवार और रविवार को अवकाश घोषित किया जाना है। इसके बदले बैंक कर्मचारी प्रतिदिन 40 मिनट अतिरिक्त कार्य करने के लिए भी तैयार हैं। बावजूद इसके अब तक सरकार और वित्त मंत्रालय की मंजूरी नहीं मिलने से कर्मचारियों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि देश के अधिकांश सरकारी और निजी क्षेत्रों में पांच दिवसीय कार्य प्रणाली लागू है, जबकि बैंक कर्मचारियों पर लगातार काम का दबाव बढ़ता जा रहा है।
बैंक यूनियनों की एकजुटता
पीएलआई योजना और पेंशन मुद्दे पर भी नाराजगी बैंक यूनियनों ने स्केल-4 से स्केल-7 के अधिकारियों के लिए प्रस्तावित परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) व्यवस्था का भी विरोध किया। उनका कहना है कि यह व्यवस्था कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच असमानता बढ़ाने वाली है। इसके अलावा पुरानी पेंशन योजना की बहाली, पेंशन अपडेशन, सभी कर्मचारियों के लिए समान महंगाई भत्ता तथा ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ाने जैसी मांगें भी काफी दिनों से लंबित हैं। बैंक कर्मियों ने प्रदर्शित की एकजुटता आंदोलन में विभिन्न बैंक यूनियनों के सैकड़ों अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। धरना-प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अमोद कुमार सिंह, अश्विनी कुमार ट्विंकल, आकाश तिवारी, कुमार सौरभ, कुमार सोनू, जितेंद्र पांडेय, रमेश कुमार, अवधेश कुमार, धनंजय कुमार, शैलेश श्रीवास्तव, अभिषेक गौरव, अमित कुमार, रंजन कुमार, निर्मल कुमार, महेंद्र प्रसाद, जयशंकर पांडेय, बेचू आदि शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में सरकार और बैंक प्रबंधन से पांच दिवसीय बैंकिंग सहित सभी लंबित मांगों को अविलंब स्वीकार करने की मांग की।
भविष्य की योजनाएँ
सितंबर में तीन दिन और हड़ताल, फिर बेमियादी यूएफबीयू के केंद्रीय नेतृत्व ने आंदोलन को और तेज करने की घोषणा की गई है। यूनियन नेताओं ने बताया कि केवल एक दिन की हड़ताल तक आंदोलन सीमित नहीं रहेगा। 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को भी देशभर में हड़ताल आयोजित की जाएगी। यदि 25 अक्टूबर तक सरकार ने मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। नेताओं ने कहा कि यह लड़ाई केवल बैंक कर्मचारियों की नहीं बल्कि बेहतर और मजबूत बैंकिंग व्यवस्था की लड़ाई है। मांगों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन और व्यापक रूप लेगा। फोटो- 11 सितंबर भभुआ- 6 कैप्शन- भभुआ में यूएफबीयू के बैनर तले शुक्रवार को हड़ताल के दौरान समाहरणालय पथ में बिहार ग्रामीण बैंक के पास प्रदर्शन करते हड़ताली बैंक कर्मी।


