बैंककर्मी हड़ताल पर, पछुवादून में 250 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

हिन्दुस्तान, रिषिकेष
Follow us on Google News
share

बैंक कर्मचारियों ने पांच दिन का कार्य दिवस लागू करने की मांग को लेकर हड़ताल की। इस हड़ताल का असर पछुवादून और जौनसार-बावर क्षेत्र की करीब 40 बैंक शाखाओं पर पड़ा, जिससे लगभग 250 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। ग्राहकों को बैंक के बाहर निराश होकर लौटना पड़ा। कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए आंदोलन जारी रखेंगे।

बैंककर्मी हड़ताल पर, पछुवादून में 250 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

पांच दिन का कार्य दिवस लागू करने और पीएलआई के समान वितरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल का असर पछुवादून और जौनसार-बावर के बैंकिंग कारोबार पर साफ दिखाई दिया। क्षेत्र की करीब 40 बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहा। बैंक प्रशासन का दावा है कि हड़ताल के चलते करीब 250 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। बैंक शाखाओं के बाहर ग्राहक पहुंचे, लेकिन हड़ताल के कारण उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा। हड़ताल के कारण व्यापारियों और कारोबारियों के रोजमर्रा के भुगतान अटक गए। बैंकिंग माध्यम से होने वाले बड़े भुगतान और व्यावसायिक लेनदेन भी प्रभावित रहे।

जिन ग्राहकों को नकदी, चेक अथवा अन्य शाखा संबंधी काम निपटाना था, उन्हें बैंक खुलने का इंतजार करना पड़ा। एक दिन की हड़ताल ने क्षेत्र के बैंकिंग कारोबार की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के संयोजक कांतिराम नौटियाल ने कहा कि पांच दिन का कार्य दिवस बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांग है। बैंकिंग क्षेत्र में लगातार काम का दबाव बढ़ रहा है, लेकिन कर्मचारियों की जायज मांगों पर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। हमारी मांगों का समाधान होने तक आंदोलन के माध्यम से सरकार और बैंक प्रबंधन का ध्यान आकर्षित किया जाता रहेगा। नौटियाल ने बताया कि हड़ताल के कारण पछुवादून और जौनसार-बावर क्षेत्र की विभिन्न बैंकों की करीब 40 शाखाओं में सामान्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे करीब 250 करोड़ का लेनदेन ठप रहा। नकद लेनदेन, चेक संबंधी काम, बैंक खातों से जुड़े कार्य और अन्य शाखा स्तरीय सेवाओं के लिए पहुंचे ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबैंककर्मी हड़ताल पर, पछुवादून में 250 करोड़ का लेनदेन प्रभावित