बैंक हड़ताल से जिला में कामकाज ठप, सरकारी बैंकों के ताले लटके

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

कन्नौज में बैंक कर्मचारियों की एकता से पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर हड़ताल का आयोजन किया गया। इस हड़ताल के चलते सरकारी और अर्धसरकारी बैंकों के सभी शाखाएँ बंद रहीं, जिससे सभी बैंकिंग सेवाएँ प्रभावित हुईं। संगठन ने चेतावनी दी कि अगर मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन जारी रहेगा।

बैंक हड़ताल से जिला में कामकाज ठप, सरकारी बैंकों के ताले लटके
बैंक हड़ताल से जिला में कामकाज ठप, सरकारी बैंकों के ताले लटके

कन्नौज। बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी संगठनों की ओर से किए गए आंदोलन का असर शुक्रवार को जिले में भी दिखाई दिया। हड़ताल के चलते जिले के सभी सरकारी और अर्धसरकारी बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा और शाखाओं के ताले नहीं खुले। वहीं निजी बैंकों में सामान्य रूप से बैंकिंग कार्य जारी रहा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने पांच दिन कार्य सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर हड़ताल की। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से सोमवार से शुक्रवार तक बैंकिंग कार्य और शनिवार को अवकाश की मांग की जा रही है।

महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को पहले से ही अवकाश रहता है, जबकि बाकी शनिवार को भी अवकाश घोषित किए जाने की मांग लगातार उठाई जा रही है। बैंक यूनियनों के मुताबिक मार्च 2024 में हुए वेतन समझौते के दौरान शेष शनिवार को अवकाश घोषित करने पर सहमति बनी थी। इसके बदले सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन बैंकिंग कार्य के समय में 40 मिनट की बढ़ोतरी स्वीकार की गई थी। इसके बावजूद प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी नहीं मिलने से कर्मचारियों में नाराजगी है।हड़ताल के कारण सरकारी बैंकों की शाखाओं में लेनदेन, नकद जमा-निकासी, चेक संबंधी कार्य समेत अन्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं।हालांकि निजी बैंकों के खुले रहने से ग्राहकों को कुछ राहत मिली। कई ग्राहक सरकारी बैंकों की शाखाओं पर पहुंचे, लेकिन बंदी के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था समेत लंबित मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा। इसके तहत 28, 29 और 30 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तथा 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया गया है।एलडीएम रनजीत सिंह ने बताया कि संगठन के आवाहन पर जिले मैं बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे जनपद की सभी राष्ट्रीयकृत बैंक एवं ग्रामीण बैंक की 20 शाखाएं पूरी तरह बंद रही जबकि ग्रामीण बैंक की 25 शाखाओं पर आंशिक रूप से कार्य किया गया । जिले की प्राइवेट बैंक एवं कोऑपरेटिव बैंक कर्मी हड़ताल में शामिल नहीं रहे ।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबैंक हड़ताल से जिला में कामकाज ठप, सरकारी बैंकों के ताले लटके