हड़ताल : डेढ़-दो सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित
बेतिया में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर सरकारी बैंकों के कर्मियों ने हड़ताल की। इससे 150 से 200 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। कर्मियों ने अपनी मांगों को पूरा न करने पर आने वाले दिनों में और हड़ताल की चेतावनी दी।
बेतिया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के सरकारी बैंकों के कर्मी हड़ताल पर रहे। इससे जिले में डेढ़ से दो सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान हैं। केवल नकद जमा में 25 से 30 करोड़ का असर पड़ा है।
प्रदर्शन की गतिविधियाँ
इधर, उज्जैन टोला स्थित एडीवी एसबीआई के मेन गेट को बंद कर कर्मियों ने केंद्र सरकार और वित्त मंत्री के विरोध में जमकर नारेबाजी की। एडीवी एसबीआई के ऊपर क्षेत्रीय प्रबंधक को हड़ताली कर्मियों ने कार्यालय जाने से रोक दिया। कर्मियों के विरोध पर क्षेत्रीय प्रबंधक लौट गये। संघ के नेता शैलेश जायसवाल ने बताया कि हम लोगों की पुरानी दो मांग है, जिस पर सरकार और वित्त मंत्री सिर्फ आश्वासन ही दे रहे हैं। बाध्य होकर कर्मी राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने पर मजबूर हो गए। हमारी मांगों को सरकार पूरा नहीं करती है, तो केंद्रीय आह्वान पर आगामी 28 से 30 सितंबर तक राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। इस पर भी अगर सरकार मांग पूरा नहीं करती है तो 26 अक्टूबर से अनश्चित कालीन हड़ता पर जाने को कर्मी बाध्य होंगे। हमारी मांगों में पांच दिवसीय कार्य अवधि को लागू करना मुख्य है।
आंदोलन का दायरा
यूएफबीयू ने दावा है किया है कि इस आंदोलन में सरकारी, निजी, विदेशी, ग्रामीण और कोऑपरेटिव बैंकों के कर्मचारी भी शामिल होंगे। हड़ताली कर्मियों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए आईसीआईसीआई बैंक पहुंच कर काम बंद करा दिया। इसके बाद बैंक में ताल लटक गया। हड़ताली कर्मियों ने शहर के लगभग सभी निजी बैंको में जा कर काम बंद करा समर्थन मांगा।


