पांच दिन वर्किंग की मांग पर बैंक कर्मियों का ऐलान
हिन्दुस्तान, बागेश्वर
बैंक कर्मचारियों ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह को लागू करने की मांग को लेकर हड़ताल का ऐलान किया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के तहत 11 सितंबर को सभी बैंकों में हड़ताल होगी, जिससे बागेश्वर सहित देशभर में बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी। इसके बाद 28, 29, 30 सितंबर को हड़ताल और 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की योजना है।

देवेंद्र, बागेश्वर। पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल का बड़ा ऐलान कर दिया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 11 सितंबर को देशभर के सभी बैंकों में हड़ताल रहेगी। इससे बागेश्वर जिले सहित पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी। फोरम ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिन की हड़ताल और 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
ये भी पढ़ें:Bank Holiday: कल शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 11 सितंबर की छुट्टी
ये भी पढ़ें:कल से लगातार तीन दिन बंद रहेंगे सरकारी बैंक
ये भी पढ़ें:आज खुलेंगे बैंक, कल से तीन दिन रहेंगे बंद

