चोरी में फरार बांग्लादेशी आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, देहरादून
share

देहरादून के पटेलनगर में घर का दरवाजा तोड़कर जेवरात चोरी करने के मामले में फरार बांग्लादेशी आरोपी मोहम्मद मिर्जानूर रहमान को पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित चेक पोस्ट पर हिरासत में लिया गया। उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी था। दून पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाई है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

चोरी में फरार बांग्लादेशी आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा बांग्लादेशी नागरिक वापस लौटते वक्त पश्चिम बंगाल बार्डर पर डिटेन हो गया। वहां से दून पुलिस गुरुवार रात उसे ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून ले आई है। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।इंस्पेक्टर पटेलनगर नरेश राठौर ने बताया कि एक जनवरी 2024 को गुरु रोड, पटेलनगर निवासी मिली ने घर का दरवाजा तोड़कर जेवरात चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। कार्रवाई करते हुए दून पुलिस ने 22 जनवरी 2024 को कानपुर निवासी मुख्य आरोपी गोविंद शुक्ला को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में गोविंद ने बताया था कि उसने अपने साथी मोहम्मद मिर्जानूर रहमान निवासी शिवगंज, जिला चापई नवाबगंज, बांग्लादेश के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था।

इसके बाद से मिर्जानूर फरार था और उसकी एलओसी जारी की गई थी। बीते आठ अक्तूबर को पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित मोहदीपुर चेक पोस्ट पर उसे हिरासत में ले लिया गया। सूचना मिलने पर एसआई विक्रम सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल सुशील और सिपाही विश्वास कुमार की टीम मालदा पहुंची और 15 अक्तूबर को उसे दून ले आई। इंस्पेक्टर राठौर के मुताबिक चोरी कर बेचे गए सामान में आरोपी के हिस्से 60 हजार रुपये आए थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचोरी में फरार बांग्लादेशी आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार