बांग्लादेशी सुमन मियां की गिरफ्तारी से खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
साहिबगंज में ट्रेन से गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद सुमन मियां के मामले की खुफिया एजेंसी जांच कर रही है। पूछताछ में उसने बताया कि वह करीब तीन महीने पहले अवैध रूप से भारत आया और श्रीनगर में कबाड़ बीनने का काम करता था। पुलिस के मुताबिक, वह दिल्ली से ट्रेन में सवार होकर असम के रास्ते बांग्लादेश लौटने की योजना बना रहा था।

घुसपैठ और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
साहिबगंजÜअभिजीत राय। बांग्लादेशी घुसपैठिए मोहम्मद सुमन मियां की ट्रेन से यहां गिरफ्तारी देश की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल कर दिया है। उससे पूछताछ में रेल पुलिस व खुफिया महकमे को जो जानकारी मिली है वह बेहद चौकाने वाला है। सूत्रों ने बताया कि सुमन मियां करीब तीन महीने पहले असम से सटे बांग्लादेश का बार्डर पार कर देश में दाखिल होने के बाद वह श्रीनगर जैसे संवेदनशील इलाके तक पहुंच गया। इस दौरान कहीं उससे कोई पूछताछ या जांच नहीं हुई। इतना ही नहीं श्रीनगर में रहने के दौरान सुमन मियां को वहां सफल अली नामक एक दूसरे बांग्लादेशी नागरिक ने मोबाइल व सिम कार्ड भी उपलब्ध करा दिया। उस मोबाइल व सिमकार्ड से सुमन मियां बांग्लादेश में रहने वाले अपने परिवार से अक्सर बातचीत व व्हाट्सअप चैटिंग करता था। बड़ा सवाल है कि एक बांग्लादेशी घुसपैठिए ने अवैध तरीके से बार्डर पार कर आये दूसरे बांग्लादेशी नागरिक को श्रीनगर जैसे संवदेनशील इलाके में कैसे सिम व मोबाइल फोन उपलब्ध करवा दिया?
श्रीनगर से साहिबगंज तक का घटनाक्रम
दूसरा सवाल है कि मोबाइल से बांग्लादेशी अपने परिवार के साथ बात करने व चैटिंग के दौरान वह क्यों नहीं खुफिया एजेंसी के रडार पर आया? इधर,सुमन मियां के मुताबिक जब श्रीनगर में हाल के दिनों में बांग्लादेशियों की खोजबीन शुरू हुई तो सुमन मियां को पनाह देने वाला दूसरा बांग्लादेशी सफल अली नामक व्यक्ति वहां से अचानक भाग निकला। खुद भी पुलिस के हत्थे चढ़ने से बचने के लिए सुमन मियां भागकर दिल्ली आ गया और फिर वहां से ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन पकड़ कर जेनरल डिब्बे से वाया साहिबगंज असम के लिए रवाना हो गया। उसका इरादा दोबारा अवैध तरीके से बार्डर पार कर वापस बांग्लादेश अपना घर लौट जाने का था। लेकिन चेन पुलिंग के दौरान जांच में वह यहां आरपीएफ के हत्थे चढ़ गया। तलाश में उसके पास से एक पुराना व इस्तेमाल किया हुआ मोबाइल फोन एवं दो पुराने व इस्तेमाल किये हुए कीपैड मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इतना ही नहीं बांग्लादेशी व पाकिस्तानी एक-एक करेंसी भी बरामद हुआ है। बहरहाल, खुफिया एजेंसी पूरे मामले की विस्तार से जांच में जुटी है।
सुमन मियां की पहचान
बांग्लादेश के सिलेट जिला का है सुमन मियां
पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद सुमन मियां है। उसने स्वीकार किया कि वह बांग्लादेशी नागरिक है। उसका घर बांग्लादेश के सिलेट जिला के गोयाइंगघाट पुलिस स्टेशन के तहत सालुतिकर 3100 डाकघर के रानीगंज गांव है। उसके पिता स्वर्गीय अशमत अली व माता स्वर्गीय लतीफा बेगम है।
ट्रेन में गिरफ्तारी
ट्रेन में कैसे धराया सुमन मियां
साहिबगंज। आरपीएफ को बताया कि ट्रेन के डिब्बे में सोने के क्रम में हाथ से अचानक एसीपी हैंडल छू जाने से चेन पुलिंग होकर ट्रेन रूक गई। वह दिल्ली से गुवाहटी जाने के लिए इस ट्रेन के जेनरल डिब्बे में सफर कर रहा था। गिरफ्तार बांग्लादेशी व्यक्ति ने पूछताछ में यह भी स्वीकार किया है कि तीन महीने पहले जुलाई 26 के आसपास उसे बांग्लादेश से अवैध तरीके से भारत में घुसपैठ कराया गया था।
-------------------------------------
भारत में प्रवेश और श्रीनगर में काम
दलाल को 10 हजार देकर किया था बांग्लादेश बार्डर पार
साहिबगंज राजा नसीर। असम की सीमा से सटे बांग्लादेश की सीमा पर एक व्यक्ति ने बांग्लादेश के एक दलाल की सहायता से 10 हजार रुपये लेकर उसे मजदूर के रूप में काम करने के इरादे से भारत में प्रवेश कराया था। उसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से दिल्ली होते हुए ट्रेन से श्रीनगर चला गया। वहां उसकी मुलाकात सफर अली नामक एक कबाड़ कारोबारी से हुई। वह व्यक्ति श्रीनगर में कबाड़ का कारोबार करता था। 30 साल पहले वह बांग्लादेश से भारतीय क्षेत्र में आया था।
श्रीनगर में तीन महीने का काम
तीन महीने तक श्रीनगर में कबाड़ बीनने का काम किया
रेल पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बांग्लादेशी बीते तीन महीने से सफर अली नामक व्यक्ति की देखरेख में श्रीनगर में कबाड़ बीनने का काम कर रहा था। कुछ दिन पहले कबाड़ दुकान मालिक सफर अली वहां से अपना कारोबार छोड़कर भाग गया। कोई और विकल्प न होने के चलते बांग्लादेशी घुसपैठिए मोहम्मद सुमन मियां ने असम पहुंच कर भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते वापस अपना देश लौट जाने की योजना बनाया। योजना के मुताबिक गिरफ्तार बांग्लादेशी व्यक्ति श्रीनगर से रवाना हुआ और दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा। दिल्ली से गुवाहाटी का टिकट खरीदने के बाद वह बीते सात अक्टूबर 2026 को ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन के पिछले जीएस कोच में सवार हुआ। इस बीच साहिबगंज में पकड़ा गया।
जांच के अहम सवाल
और कितने बांग्लादेशी बार्डर पार कर आये हैं भारत
बांग्लादेश बार्डर पार कर भारत में दाखिल होने के लिए कौन-कौन से अवैध रास्ते हंै? उसके साथ और कितने लोग यहां आए? शेष लोग अभी देश में कहां-कहां छुपे हैं? उनके संपर्क में और कितने बांग्लादेशी हैं? ऐसे ही कई अहम सवालों की जानकारी हासिल करने के लिए खुफिया एजेंसी ने गिरफ्तार सुमन मियां से करीब दो घंटे तक गहन पूछताछ की। खुफिया एजेंसी इस बात का पता लगा रही है कि क्या बांग्लादेशी सुमन मियां के भारत आने का मकसद सिर्फ यहां रोजगार हासिल करना था या फिर और कुछ?


