बांग्लादेशः राम प्रतिमा बनाने वाले हिंदू युवक की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीबांग्लादेश पुलिस ने गाइबांधा जिले में भगवान राम की 81 फुट ऊंची प्रतिमा का निर्माण करने वाले हिंदू युवक हरि दास तरोनी को मनी लॉंड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी की पुष्टि हिंदू-बौद्ध-ईसाई एकता परिषद के महासचिव मणींद्र कुमार नाथ ने की। उन्होंने गिरफ्तारी की निंदा की है।

ढाका, एजेंसी। बांग्लादेश पुलिस ने उत्तरी गाइबांधा जिले में भगवान राम की 81 फुट ऊंची प्रतिमा का निर्माण शुरू करने वाले हिंदू युवक हरि दास तरोनी को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बांग्लादेश हिंदू-बौद्ध-ईसाई एकता परिषद के महासचिव मणींद्र कुमार नाथ ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की। नाथ के अनुसार, गाइबांधा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हरि दास को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में ढाका से गिरफ्तार किया गया है। नाथ ने गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि युवक को गिरफ्तार करने के बजाय पुलिस को कट्टरपंथियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। यह मामला पिछले महीने गाइबांधा जिले में एक प्रदर्शन के दौरान भगवान राम की प्रतिमा के कथित अपमान पर हिंदू समुदाय के विरोध-प्रदर्शनों के बाद सामने आया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


