300 से कम मतदाता वाले स्थल होंगे समायोजित

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

बांदा में जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान स्थलों के समायोजन पर चर्चा की गई। सभी मतदान स्थलों का भौतिक सत्यापन हो चुका है। आयोग ने सुनिश्चित किया है कि मतदाता 02 किमी से अधिक दूरी तय न करें। 833 मतदान केन्द्र और 1537 मतदान स्थल प्रस्तावित हैं।

300 से कम मतदाता वाले स्थल होंगे समायोजित

बांदा। जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। बैठक में 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान स्थलों के समायोजन एवं आलेख्य मतदेय स्थल सूची-2026 पर चर्चा हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी अमित आसेरी ने बताया कि सभी मतदान स्थलों का भौतिक सत्यापन पूर्ण कर लिया गया है। आलेख्य सूची का प्रकाशन 04 जुलाई को किया जा चुका है। आयोग के निर्देशानुसार यह सुनिश्चित किया कि किसी भी मतदाता को मतदान के लिए 02 किमी से अधिक दूरी न तय करनी पड़े। मतदान स्थल सरकारी भवन के भूतल पर स्थापित किए जाएंगे। 300 से कम मतदाता वाले स्थलों को समायोजित किया जाएगा।

दिव्यांगों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए रैंप, पेयजल व शौचालय की व्यवस्था अनिवार्य होगी। जनपद में समायोजन के बाद कुल 833 मतदान केन्द्र एवं 1537 मतदान स्थल प्रस्तावित हैं। तिन्दवारी, बबेरू, नरैनी एवं बांदा विधानसभा में कुल 25 मतदान स्थलों पर 1200 से अधिक मतदाता हैं। राजनीतिक दलों एवं आमजन से अपील है कि वे आलेख्य सूची पर अपनी आपत्ति/सुझाव जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करें। अंतिम प्रस्ताव 31 जुलाई तक आयोग को भेजा जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।