ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशबलविंदर सिंह संधू हत्या मामला: पत्नी का आरोप सरकार के सुरक्षा वापस लेने के चलते हुई हत्या, SDM के आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार

बलविंदर सिंह संधू हत्या मामला: पत्नी का आरोप सरकार के सुरक्षा वापस लेने के चलते हुई हत्या, SDM के आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार

पंजाब में शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह संधू का प्रशासन की ओर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद अंतिम रविवार को संस्कार कर दिया गया। बलविंदर सिंह की शुक्रवार को दो अज्ञात...

बलविंदर सिंह संधू हत्या मामला: पत्नी का आरोप सरकार के सुरक्षा वापस लेने के चलते हुई हत्या, SDM के आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 17 Oct 2020 04:37 PM
ऐप पर पढ़ें

पंजाब में शौर्य चक्र से सम्मानित बलविंदर सिंह संधू का प्रशासन की ओर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद अंतिम रविवार को संस्कार कर दिया गया। बलविंदर सिंह की शुक्रवार को दो अज्ञात हमलावरों ने तरन तारन में गोली मारकर हत्या कर दी थी और फरार हो गए। घटना के बाद परिवार आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़ा हुआ था। बाद में एसडीएम की ओर से जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद परिवार आज अंतिम संस्कार के लिए राजी हुआ।

कुछ महीने पहले ही सरकार ने उन्हें दी गई सुरक्षा वापस ले ली थी। संधू जब भीखीविंड में अपने घर से लगे दफ्तर में थे, तब मोटरसाइकिल पर सवार हमलावर उन्हें चार गोलियां मारकर फरार हो गए। संधू की पत्नी जगदीश कौर संधू ने पत्रकारों से कहा, जब तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक परिवार उनका अंतिम संस्कार नहीं करेगा। उन्होंने अपने परिवार के लिए सुरक्षा भी मांगी।

संधू की पत्नी ने कहा था, परिवार के सभी सदस्य, मैं, मेरे दिवंगत पति और उनके भाई रंजीत सिंह संधू तथा उनकी पत्नी बलराज कौर संधू शौर्य चक्र से सम्मानित हैं। केन्द्र ने आतंकवाद से लड़ने के लिए हमें यह सम्मान दिया था। राज्य और केन्द्र दोनों सरकारें खुफिया नाकामी के लिये जवाबदेह हैं, जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादियों ने मेरे पति को मार डाला।

उन्होंने कहा था कि अगर राज्य सरकार परिवार को सुरक्षा मुहैया नहीं करा पा रही है तो केन्द्र को सुरक्षा देनी चाहिए। संधू कई साल तक पंजाब में आतंकवाद के खिलाफ लड़े और जब राज्य में खालिस्तानी आतंकवाद चरम पर था तब उन पर कई आतंकवादी हमले किये गए। संधू के भाई रंजीत ने कहा कि तरन तारन पुलिस की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने एक साल पहले उनकी सुरक्षा वापस ले ली थी। उन्होंने कहा कि पूरी परिवार आतंकवादियों की हिट लिस्ट में रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें