राधा-कृष्ण बने बच्चों ने मोहा मन
हिन्दुस्तान, आगरा
बलूनी स्कूल ऑफ कॉम्पिटिशन में जन्माष्टमी महोत्सव जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने राधा-कृष्ण और कृष्ण की लीलाओं पर आधारित प्रदर्शन किए। कार्यक्रम में मटकी फोड़ का आयोजन भी हुआ। प्रधानाचार्य अमृता यादव ने सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

बलूनी स्कूल ऑफ कॉम्पिटिशन में जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के नन्हे-मुन्नें विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण, गोप-गोपियों एवं कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मटकी फोड़ का आयोजन भी किया गया। रंग-बिरंगी वेशभूषा और बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे विद्यालय परिसर को कृष्णमय बना दिया। प्रधानाचार्य अमृता यादव ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके संदेशों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। डॉ.संजय बंसल, निदेशक विनीत बलूनी एवं अकादमिक निदेशक डॉ.वंदना घोष के साथ-साथ समन्वयक रुचि चतुर्वेदी, जूही गुप्ता, इंदु सिंह गोपेंद्र जैसवार, अजय सिंह, एंजिलिना, मन्नत सतीजा, मान्या तिवारी, प्रेक्षा शर्मा मौजूद रहीं।
ये भी पढ़ें:Roorki News: बच्चों ने मनाया जन्माष्टमी पर्व


