पाकिस्तान: बीएलए का दावा, पाक के 45 से अधिक सैनिक मार गिराए

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने बलूचिस्तान के मस्तुंग जिले में पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर हमले की जिम्मेदारी ली है, जिसमें 45 सैनिकों की मौत हुई है। बीएलए ने इसे सुनियोजित हमला बताया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है, जिसमें 11 अन्य लोग घायल हुए हैं।

पाकिस्तान: बीएलए का दावा, पाक के 45 से अधिक सैनिक मार गिराए

क्वेटा, एजेंसी। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिले में पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली। इस हमले में 45 से अधिक सैनिक मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हुए हैं। बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलोच ने दावा किया कि गुरुवार को मस्तुंग के खड़कूचा इलाके में संगठन की 'फतह स्क्वाड' इकाई ने यह हमला किया। उन्होंने इसे सुनियोजित और तीव्र अभियान बताया। प्रवक्ता के अनुसार, संगठन ने उन बसों के काफिले को निशाना बनाया, जिनमें पाकिस्तानी सेना के जवान थे। वहीं, पाकिस्तानी अधिकारियों ने सैन्य काफिले पर हमले की पुष्टि की है, लेकिन हताहतों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।स्थानीय

सूत्रों के हवाले से 'द बलूचिस्तान पोस्ट' ने बताया कि मस्तुंग के खड़कूचा इलाके में गुरुवार को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार बच्चों समेत 11 अन्य घायल हो गए। यह घटना सैन्य काफिले पर हुए हमले के बाद क्षेत्र में बढ़े तनाव के बीच हुई।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।