कराटे प्रतियोगिता में बाल्डविन फॉर्म एरिया के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
बाल्डविन फॉर्म एरिया हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने कोलकाता में आयोजित दूसरे जापान फुनाकोशी शोतोकान कराटे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। 11 खिलाड़ियों ने भाग लिया और दो स्वर्ण, छह रजत और सात कांस्य पदक जीते। अभिषेक सिंह मोडक का विश्वकप चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ, जिससे विद्यालय गर्व महसूस कर रहा है।

बाल्डविन फॉर्म एरिया हाईस्कूल कदमा के विद्यार्थियों ने दूसरे जापान फुनाकोशी शोतोकान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। पांच और छह सितंबर को कोलकाता में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय के 11 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और कुल दो स्वर्ण, छह रजत व सात कांस्य पदक सहित ट्रॉफियां जीतीं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के छात्र अभिषेक सिंह मोडक का आगामी विश्वकप चैंपियनशिप के लिए चयन किया गया है। उनकी उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने खुशी जताते हुए इसे जमशेदपुर के लिए गौरव का विषय बताया। प्रतियोगिता में अभिषेक के अलावा युगांतर सिंह, देवांशु प्रसाद, मृणाल गांगुली, हर्षित कुमार, सोना कुमारी, अनुराधा दत्ता, आरव प्रधान, वैष्णवी सिंह, प्रवीण ठाकुर और भूमि कुमारी ने हिस्सा लिया।
विद्यालय की प्रातःकालीन सभा में प्रधानाचार्या डॉ. सुभश्री सरकार, उप-प्रधानाचार्या अर्चना बोस और प्रशासक सचिन कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पदक व ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।


