नशे की तस्करी में संलिप्त लोगों पर करें कार्रवाई

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
share

अल्मोड़ा में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसएसपी से मुलाकात कर नशे और गोवंश तस्करी पर चिंता जताई। उन्होंने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई और पुलिस निगरानी बढ़ाने की मांग की। इसके साथ ही, मवेशियों की अवैध तस्करी की शिकायतों का निराकरण करने की आवश्यकता बताई।

नशे की तस्करी में संलिप्त लोगों पर करें कार्रवाई

अल्मोड़ा। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसएसपी से मुलाकात की। बढ़ते नशे व गोवंश की तस्करी पर चिंता जाहिर की। नशे की तस्करी में संलिप्त लोगों पर ठोस कार्रवाई करने की मांग की। बजरंत दल कार्यकर्ताओं ने एसएसपी से कहा कि जिले में स्मैक व अन्य नशीले प्रदार्थों का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है। इसका असर युवा वर्ग पर पड़ रहा है। उन्होंने नशीले पदार्थों की बिक्री व तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस निगरानी बढ़ाने की मांग की। साथ ही कहा कि भैंस, बकरी आदि मवेशियों की आड़ में गोवंश की अवैध तस्करी की जा रही है।इसकी

लगातार शिकायतें भी सामने आ रही हैं। कार्यकर्ताओं ने संदिग्ध वाहनों की नियमित जांच करवाने, गोवंश से संबंधित मामलों में कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। यहां यहां बजरंग दल के प्रांत गौरक्षा प्रमुख एड. विजय सिंह सिराड़ी, जिला कोषाध्यक्ष भानु प्रकाश जोशी, सह-संयोजक वैभव जोशी, संजय भट्ट, विनोद भट्ट, हरीश लाल, विनोद आर्य आदि रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनशे की तस्करी में संलिप्त लोगों पर करें कार्रवाई