गोवंशों की दुर्दशा और संरक्षण में लापरवाही पर धरना
राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मालवीय आवास पर गोशालाओं में गोवंशों की दुर्दशा के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने 15 बिंदुओं पर कार्रवाई की मांग की, जिसमें गोवंश की संख्या, टैगिंग, चारा, और उपचार शामिल हैं। एक सप्ताह में यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
गोशालाओं में गोवंशों की दुर्दशा और संरक्षण में लापरवाही के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मालवीय आवास पर धरना दिया। सीडीओ के नाम पशु पालन विभाग से संबंधित शिकायती पत्र अधिकारी को सौंपा। धरना प्रदर्शन के दौरान गोशालाओं में गोवंश की संख्या, टैगिंग, चारा, उपचार, सरकारी रिकॉर्ड और सरकारी धन के उपयोग सहित 15 बिंदुओं पर जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करेंगे। सड़कों पर घूम रहे गोवंश को संरक्षित नहीं किया जा रहा है, जिससे सड़क हादसों में इंसानों और गोवंश दोनों की जान को खतरा है।
शासन के आदेश के बावजूद गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। आरोप है कि गोवंश को पर्याप्त पोषण के बजाय केवल सूखा भूसा दिया जाता है और पशु चिकित्सकों के नियमित भ्रमण न करने से बीमार गोवंश को समय पर उपचार नहीं मिल पाता। इस दौरान करण प्रान्त महामंत्री पंकज गुप्ता, दक्ष, श्याम शर्मा, विकास सनातनी, दारा सिंह, अंकेश सनातनी, सत्यम गुप्ता, महानंद मौर्या, अजय गुप्ता, शेखर सक्सेना, रुद्र सनातनी, अनिल कश्यप, गौरव मौर्या, गौरव माहेश्वरी, आनंद कोली, संजू यादव सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


