रेवती और गंड योग में गणेश चौथ व्रत आज

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी, भाद्रपद कृष्ण चतुर्थी तिथि पर बहुला चतुर्थी का व्रत इस बार सोमवार को रखा जाएगा। इस दिन गाय और बछड़े का पूजन विशेष महत्व रखता है। उसी दिन दुर्ग विनायक का वार्षिक शृंगार महोत्सव भी मनाया जाएगा।

रेवती और गंड योग में गणेश चौथ व्रत आज

वाराणसी, मुख्य संवाददाता। भाद्रपद कृष्ण चतुर्थी तिथि पर बहुला चतुर्थी (बहुला चौथ) का व्रत इस बार सोमवार को रखा जाएगा। भगवान गणेश के साथ ही इस व्रत में बछड़ा सहित गाय के पूजन का विशेष विधान है। इस दिन रेवती और गंड योग बनेंगे। रेवती योग का प्रभाव बहुत शुभ होता है। वहीं गंड योग कठिनाइयों का द्योतक है मगर रेवती के कारण गंड योग का दुष्प्रभाव कम हो जाएगा। भाद्रपद कृष्ण चतुर्थी तिथि 31 अगस्त को प्रात: 08:52 मिनट पर लगेगी। इसका समापन एक सितंबर को प्रात: 07:43 मिनट पर होगा। रेवती योग 30 अगस्त की मध्यरात्रि से 31 अगस्त की मध्यरात्रि के बाद तक रहेगा। गंड योग 30 अगस्त को आधीरात के बाद 3.45 बजे से आरंभ होकर 31 अगस्त को रात्रि 1.53 बजे तक रहेगा। निशाव्यापिनी चतुर्थी का मान होने के कारण यह व्रत 31 अगस्त को ही रखा जाएगा। उस रात चंद्रोदय 08 बजकर 05 मिनट पर होगा। ज्योतिषाचार्य पं. विकास शास्त्री के अनुसार चंद्रोदय के बाद विधि पूर्वक चंद्रमा को अर्घ्य देकर उनकी पूजा-अर्चना की जाएगी। महिलाएं पुत्र की रक्षा एवं सुख-समृद्धि के लिए यह व्रत रखती हैं। बहुला चतुर्थी के दिन गाय के दूध से बनी समस्त वस्तुओं का सेवन वर्जित है। गाय के दूध पर इस दिन उसके बछड़े का ही अधिकार रहता है। यही कारण है कि इस दिन सवत्सा गाय के भी पूजन का विधान है.

दुर्ग विनायक का वार्षिक शृंगार कल

वाराणसी। दुर्गाकुंड स्थित दुर्ग विनायक का वार्षिक शृंगार महोत्सव 31 अगस्त को मनाया जाएगा। मंदिर के महंत पं. ज्ञानेश्वर दूबे बताया कि भगवान की मंगला आरती भोर में पांच बजे पं. अशोक मिश्र करेंगे। प्रात: नौ बजे से गणेश अथर्वशीर्ष के पाठ के साथ दूर्वा से सहस्रार्चन शुरू होगा जो दोपहर एक बजे तक चलेगा। दोपहर एक बजे भगवान को फलाहार का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद मंदिर के पट बंद होंगे और संध्याकालीन शृंगार होगा। सायंकाल शृंगार आरती पं. ईशान दूबे करेंगे। शृंगार दर्शन सायं सात बजे से आरंभ होगा। रात्रि नौ बजे विराट आरती की जाएगी.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बहुला चतुर्थी कब मनाई जाएगी?
बहुला चतुर्थी का व्रत इस बार सोमवार को, 31 अगस्त को मनाया जाएगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरेवती और गंड योग में गणेश चौथ व्रत आज