बसपा की बूथ समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन
हिन्दुस्तान, गौरीगंज
भेंटुआ। संवाददाता विकासखंड भेंटुआ के सेक्टर कोरारी हीरशाह में मंगलवार को बसपा का एक

भेंटुआ। संवाददाता विकासखंड भेंटुआ के सेक्टर कोरारी हीरशाह में मंगलवार को बसपा का एक दिवसीय सेक्टर एवं बूथ समीक्षा कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने 11 बूथों वाले सेक्टर की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान 30 लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। विश्वनाथ पाल ने कहा कि बसपा सर्वसमाज को साथ लेकर चलती है और कानून का राज स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि 2027 में बसपा अमेठी की चारों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी और मायावती फिर मुख्यमंत्री बनेंगी।
इस दौरान जितेंद्र मिश्रा, नन्हें सिंह चौहान, संजय कुमार, लक्ष्मण प्रसाद गौतम, संजीव भारती समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


