बसपा मंडल प्रभारी ने संगठन मजबूती पर दिया जोर

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया में बहुजन समाज पार्टी की बैठक हुई। मुख्य अतिथि सुधीर कुमार और कमलेश गौतम ने विचार-विमर्श किया। चुनाव की तैयारी के लिए सेक्टरों और बूथों का गठन महत्वपूर्ण बताया गया। जिलाध्यक्ष प्रमोद आजाद की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।

बसपा मंडल प्रभारी ने संगठन मजबूती पर दिया जोर

देवरिया, निज संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी की बैठक जिला पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी गोरखपुर मंडल सुधीर कुमार और कमलेश गौतम ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रत्येक विधान सभा में जिन सेक्टर व बूथों के गठन का कार्य शेष है उसके बैठक की तिथि लगाकर सभी विधान सभा कमेटी के साथी सूची उपलब्ध करा दें। ताकि आगामी विधान सभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूत किया जा सके। ऐसा करने से ही बहन मायवती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद आजाद ने किया। इसमें ओम प्रकाश गौतम, नथुनी प्रसाद, नीतीश कुमार, छेदी मास्टर अकेला, रामशरण सिंह सैथवार, संतोष कुमार, रोहित कुमार, गोविंद कुमार, नंदू कुमार, बालचंद राही, कृष्णा भारती, राम अशीष, शिवानंद, राजेन्द्र प्रसाद, उदयभान, चन्द्रपाल, सुदामा राजभर, रितेश पटेल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।