प्रोफेसर बनने गये शिक्षकों की हुई इंटरव्यू में हुई खिंचाई

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

भागलपुर, वरीय संवाददाता तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति आवासीय कार्यालय में मंगलवार को भी दो

प्रोफेसर बनने गये शिक्षकों की हुई इंटरव्यू में हुई खिंचाई

भागलपुर, वरीय संवाददाता। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति आवासीय कार्यालय में मंगलवार को भी दो विषयों के शिक्षकों का प्रोफेसर पद को लेकर इंटरव्यू हुआ। इंटरव्यू के दौरान सेलेक्शन कमेटी ने जब इतिहास और राजनीति विज्ञान विषय के रीडरों पर सवालों की झड़ी लगाई तो ज्यादातर शिक्षक प्रश्नों का सटीक जवाब नहीं दे सके। इस पर सेलेक्शन कमेटी में शामिल विशेषज्ञों ने प्रोफेसर बनने की चाह रखने वाले रीडरों की खूब खिंचाई की।अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, सेलेक्शन कमेटी के विषय विशेषज्ञों ने इंटरव्यू देने पहुंचे कुछ रीडरों से कहा कि पढ़ाई-लिखाई नहीं करते हैं। कुछ रीडरों ने तो कमेटी के सवालों का ठीकठाक भी जवाब नहीं दे सके।

मंगलवार को कुलपति के आवासीय कार्यालय में सबसे पहले इतिहास विषय के तीन शिक्षकों का इंटरव्यू हुआ। इंटरव्यू देने वालों में मेरिट से एक व कैश स्कीम के तहत दो शिक्षक थे। मंगलवार को करीब चार बजे से राजनीति विज्ञान के आठ शिक्षकों का कैश स्कीम के तहत इंटरव्यू हुआ। इससे पहले इंटरव्यू देने पहुंचे लोगों के शैक्षणिक दस्तावेजों का सत्यापन स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा किया गया। इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरा होने के बाद उन लोगों का प्रोफेसर में प्रोन्नति के लिए विवि से अधिसूचना होना बाकी है। वहीं बुधवार को बॉटनी व हिंदी विषय के शिक्षकों का इंटरव्यू होना है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें