भागलपुर : मायागंज अस्पताल में 10 बेड का कोविड वार्ड तैयार
भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... शहर में कोरोना संक्रमण का मामला सामने

भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... शहर में कोरोना संक्रमण का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिंग सर्विलांस की प्रक्रिया जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के लालूचक में मिले दो कोविड मरीजों के घर के आसपास रहने वाले लोगों की कोविड जांच का काम शुक्रवार को भी जारी रहा। जेएलएनएमसीएच के अधीक्षक डॉ. एचपी दुबे ने बताया कि अस्पताल के एमसीएच बिल्डिंग में 2020 से 2023 तक कोरोना की तीन लहर के दौरान कोविड वार्ड संचालित किया गया था। अब फिर से यहां 10 बेड का कोविड वार्ड बनाया जा रहा है। महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग कक्ष रहेगा।
कोविड वार्ड के लिए कर्मियों की भी तैनाती की जा रही है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में दोनों कोविड मरीजों का इलाज चल रहा है। अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। लोगों को कोविड संक्रमण से घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि अस्पताल आने वाले सर्दी, खांसी और बुखार के सभी मरीजों की कोविड जांच करायी जा रही है।


