भागलपुर रेलवे स्टेशन पर स्लीपिंग पॉड के संचालन की तैयारी तेज

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर स्लीपिंग पॉड की सुविधा शुरू की जा रही है। यह स्टेशन इस सुविधा का पहला केंद्र बना है, जो ट्रांजिट यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित विश्राम प्रदान करेगा। 23 डबल-लेवल पॉड यूनिट में 46 बिस्तर हैं और यात्रियों की गोपनीयता के लिए 2 प्राइवेट रूम भी उपलब्ध होंगे।

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर स्लीपिंग पॉड के संचालन की तैयारी तेज

भागलपुर। भागलपुर रेलवे स्टेशन पर स्लीपिंग पॉड के संचालन की तैयारी तेज कर दी गई है। इस सुविधा वाला भागलपुर मंडल का पहला स्टेशन बना है। स्लीपिंग पॉड्स सुविधा यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही आधुनिक, सुरक्षित और आरामदायक विश्राम की सुविधा प्रदान करेगी। इसका विशेष लाभ ट्रांजिट यात्रियों, पर्यटकों और कनेक्टिंग ट्रेन की प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों को मिलेगा। यह सुविधा शीघ्र ही यात्रियों के उपयोग हेतु प्रारंभ की जाएगी, जिससे उन्हें किफायती दरों पर आरामदायक एवं सुविधाजनक विश्राम का बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा। स्लीपिंग पॉड्स सुविधा में 23 डबल-लेवल पॉड यूनिट स्थापित किए गए हैं, जिनमें कुल 46 बिस्तरों की व्यवस्था है।

यात्रियों की गोपनीयता एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए 2 निजी कक्ष (प्राइवेट रूम) भी उपलब्ध कराए गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsभागलपुर रेलवे स्टेशन पर स्लीपिंग पॉड के संचालन की तैयारी तेज