एक सप्ताह में पूरी करें विद्यालय की मूलभूत व भौतिक सुविधाएं
बहराइच में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने ब्लॉक संसाधन केंद्र पयागपुर में एफएलएन प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिभागियों से समस्याएँ पूछी और विद्यालय में सुधार के निर्देश दिए। बच्चों की उपस्थिति और साफ-सफाई पर ध्यान देने की बात कही। एक सप्ताह में आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने का निर्देश दिया।

बहराइच, संवाददाता। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पयागपुर में चल रहे यह एफएलएन प्रशिक्षण तथा विद्यालय का निरीक्षण किया। प्रशिक्षण से संबंधित प्रतिभागियों से प्रश्न पूछे। साथ ही साथ उपस्थित प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में आ रही समस्याओं के बारे में पूछा। कहा कि यदि कोई समस्या हो, तो अवगत करायें। उसका तुरंत निरस्तारण कराया जाएगा। इसके बाद उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय पयागपुर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ कमियां पाई गईं। इस पर विद्यालय में व्यवस्था को सुधारने के लिए निर्देश दिए। कहा कि बच्चों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के साथ ही विद्यालय को साफ सुथरा बनाए रखने के निर्देश दिए।
कहा कि एक सप्ताह के अंदर विद्यालय का भौतिक तथा मूलभूत व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाए I इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार सिंह, मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार पांडेय, राजेश कुमार मिश्र, राजकुमार पांडेय, रमेश द्विवेदी, शिप्रा शुक्ला एलएलएफ के महावीर साहू, सुनील त्रिपाठी, प्रभु दयाल मिश्र, आशुतोष सिंह, राजेंद्र चक्रवर्ती, पंकज तिवारी आदि मौजूद रहे I


