पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी के बाद गिरिडीह का बगोदर बनेगा तांबे का केंद्र

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share

गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के अंबाडीह में भूगर्भीय सर्वेक्षण और ड्रिलिंग के दौरान तांबे के साथ सीसा और जस्ता मिलने के संकेत मिले हैं। नमूनों की जांच के बाद क्षेत्र में खनिज भंडार के विस्तार और व्यावसायिक उपयोग का आकलन किया जा रहा है। शुरुआती नतीजे सकारात्मक हैं, लेकिन भंडार की मात्रा और व्यावसायिक व्यवहार्यता की पुष्टि के लिए आगे अन्वेषण जरूरी होगा।

पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी के बाद गिरिडीह का बगोदर बनेगा तांबे का केंद्र

झारखंड में तांबे का नया भंडार मिलने की संभावनाओं के बीच पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी के बाद गिरिडीह जिले का बगोदर भी तांबा खनन के नए केंद्र के रूप में उभर सकता है। बगोदर प्रखंड के अंबाडीह में भूगर्भीय सर्वेक्षण के दौरान तांबे के अयस्क की मौजूदगी के संकेत मिले हैं। यहां सीसा और जस्ता जैसे खनिजों की उपलब्धता की संभावना भी जताई गई है। शुरुआती नतीजों के बाद अब क्षेत्र में खनिज भंडार के विस्तार और व्यावसायिक उपयोग की संभावनाओं का आकलन किया जा रहा है। राज्य के भूविज्ञान विभाग ने वर्ष 2023 में अंबाडीह की चट्टानों के नमूने जुटाकर जांच के लिए भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई), कोलकाता की प्रयोगशाला भेजे थे। जांच रिपोर्ट में तांबे के साथ सीसा और जस्ता मिलने के संकेत मिले। इसके बाद करीब आधा वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में स्थलाकृतिक सर्वेक्षण कराया गया। तीन स्थानों पर लगभग 200 मीटर की गहराई तक ड्रिलिंग की गई। इन नमूनों में भी तांबे समेत अन्य खनिजों की मौजूदगी के संकेत मिले हैं।

बगोदर में खनिज खोज और नए केंद्र की संभावना

खनन में नई पहचान मिल सकती है

मुसाबनी झारखंड में तांबा खनन का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां वर्ष 1923 में ब्रिटिश शासन के दौरान तांबे की मौजूदगी का पता चला था। वर्तमान में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) इस क्षेत्र में तांबा खनन से जुड़ी गतिविधियां संचालित करती है। बगोदर में मिले शुरुआती संकेत आगे के अन्वेषण में प्रमाणित होते हैं और भंडार व्यावसायिक रूप से उपयोगी पाए जाते हैं तो झारखंड के खनिज क्षेत्र को नई पहचान मिल सकती है।

तांबे की मांग और आगे के अन्वेषण की जरूरत

बढ़ती मांग से काफी उम्मीदें

इलेक्ट्रिक वाहनों, डेटा सेंटर और तकनीकी ढांचे के विस्तार के कारण तांबे की मांग बढ़ रही है। ऐसे में नए भंडार की खोज महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राज्य के भूविज्ञान निदेशक कुमार अमिताभ के अनुसार, अंबाडीह में शुरुआती नतीजे सकारात्मक हैं और आगे अन्वेषण बढ़ाया जाएगा। हालांकि, बगोदर को तांबा उत्पादन का नया केंद्र मानने से पहले भंडार की मात्रा और व्यावसायिक व्यवहार्यता की पुष्टि जरूरी होगी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦बगोदर के अंबाडीह में किन खनिजों की मौजूदगी के संकेत मिले हैं?−
अंबाडीह में तांबे के साथ सीसा और जस्ता की मौजूदगी के संकेत मिले हैं।
Vidyasagar

लेखक के बारे में

Vidyasagar

शॉर्ट बायो: विद्यासागर पिछले 32 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
विद्यासागर मीडिया जगत में जाना-माना नाम है। उन्हें पत्रकारिता में 32 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में 2010 से कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान शुरू होने के बाद डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई।उन्हें कई विषयों पर विशेष लेखन कर अणिट छाप छोड़ी।

करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
विद्यासागर ने अपने करियर की शुरुआत 1994 में जनसत्ता कोलकाता से की। इसके बाद प्रभात खबर, डीडी मेट्रो कोलकाता, दैनिक जागरण फरीदाबाद और अमर उजाला दिल्ली-एनसीआर जैसे प्रमुख अखबारों में रिपोर्टिंग में बेहतर प्रदर्शन किया। प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद हिन्दुस्तान से जुड़े और वर्तमान में प्रिंट और डिजिटल दोनों में बेहतर कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
स्नातक कला संकाय। राजनीतिक, सामाजिक-सांस्कृतिक और खेल के साथ-साथ वन्यजीव एवं पर्यावरण के क्षेत्र में लंबे समय तक पत्रकारिता का अनुभव।

विशेषज्ञता
शोध, वन्यजीव और पर्यावरण खोजी पत्रकारिता, रेलवे और डाकघर बचत जैसे कई घोटालों का खुलासा सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी के बाद गिरिडीह का बगोदर बनेगा तांबे का केंद्र