बैगलेस डे-कक्षा की सीमाओं से बाहर निकलकर सीखने का अनूठा अवसर

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

कन्नौज में शनिवार को परिषदीय विद्यालयों में बैगलेस डे का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने जल संरक्षण, मृदा परीक्षण और जैविक खेती के विषयों पर गतिविधियों में भाग लिया। यह आयोजन बच्चों को अनुभवात्मक और गतिविधि आधारित सीखने का अवसर प्रदान करता है। बीएसए संदीप कुमार ने इसे बच्चों में व्यवहारिक ज्ञान और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण बताया।

बैगलेस डे-कक्षा की सीमाओं से बाहर निकलकर सीखने का अनूठा अवसर
बैगलेस डे-कक्षा की सीमाओं से बाहर निकलकर सीखने का अनूठा अवसर

कन्नौज। शनिवार को परिषदीय विद्यालयों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ। बच्चों ने प्रकृति से जुड़ते हुए जल संरक्षण, मृदा परीक्षण और जैविक खेती उपयोगी विषयों को रोचक तरीके से समझाया। बैगलेस डे बच्चों के लिए कक्षा की सीमाओं से बाहर निकलकर अनुभवात्मक व गतिविधि आधारित सीखने का अनूठा अवसर है। प्राथमिक विद्यालय पचोर, पीएमश्री जूनियर हाईस्कूल तालग्राम, उच्च प्राथमिक विद्यालय जेवा सहित परिषदीय विद्यालयों में जल संरक्षण, मृदा परीक्षण व जैविक खेती से संबंधित पेटिंग और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मक और विषयगत समझ का प्रदर्शन किया। बीएसए संदीप कुमार ने कहा कि विद्यालयों में आयोजित होने वाली विभिन्न तरीके की गतिविधियां बच्चों में व्यवहारिक ज्ञान विकसित करने के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता, रचनात्मकता और जीवन-कौशल को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

बैगलेस डे बच्चों को समझने का अवसर देता है। सीखना केवल किताबों और कक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारे आसपास के जीवन और प्रकृति से भी बहुत कुछ सीखा जा सकता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबैगलेस डे-कक्षा की सीमाओं से बाहर निकलकर सीखने का अनूठा अवसर