किन्नर ने एसपी से शिकायत कर लगाई सुरक्षा की गुहार
बागपत में किन्नरों के दो गुटों के बीच बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर विवाद बढ़ गया है। मीणा जाटनी ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की और जान-माल की सुरक्षा की मांग की। एक किन्नर ने मीणा को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बागपत में किन्नरों के दो गुटों के बीच बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। मीणा जाटनी किन्नर ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत दर्ज कराई और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की। मीणा का आरोप है कि एक किन्नर ने सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी है। मीणा ने वायरल वीडियो पुलिस को सौंप दिया। नामजद किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी सूरज कुमार राय ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। जल निकासी कराने की मांगबागपत। मुकीमपुर के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में डीएम से शिकायत कर जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि जितनी जमीन बची हुई है उसकी पैमाईश कराकर उसकी सफाई एवं खुदाई कराकर जल निकासी का प्रबंध किया जाए। पूर्व में जो भौतिक सत्यापन किया गया था उसमें बताया गया था कि वहां मकान पहले से बने है, यह पूरी तरह आधारहीन है। ग्राम समाज की भूमि की पैमाइश वरिष्ठ अधिकारियों को भेजकर कराई जाए। इस दौरान मोहित कुमार, नीष सिंह, मंगल सैन, शरद सिंह अर्जुन, बेगराज, सत्यवीर, अनिल, श्रीयांश, योगेंद्र आदि मौजूद रहे।


