Sambhal News: खेत में पेड़ पर लटका मिला बदायूं के युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
Sambhal News: बदायूं जिले के हथियावली गांव के जंगल में शनिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक युवक विकास समसपुर गांव का निवासी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से मृतक के परिवार में दुख और कोहराम मचा हुआ है।

Sambhal News: जुनावई थाना क्षेत्र के हथियावली गांव के जंगल में शनिवार सुबह बदायूं जिले के युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बदायूं जनपद के गांव समसपुर निवासी विकास का शव शनिवार सुबह हथियावली गांव के जंगल में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

