गर्मी की लंबी छुट्टी के बाद 22 से स्कूलों में गूंजेगी बच्चों की किलकारी

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

सारण के सभी सरकारी विद्यालयों में 22 से 27 जून तक ‘स्वागत सप्ताह’ मनाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। अंतिम दिन अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में चयनित बच्चों और अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा।

गर्मी की लंबी छुट्टी के बाद 22 से स्कूलों में गूंजेगी बच्चों की किलकारी

सारण के सभी सरकारी विद्यालयों में 22 से 27 जून तक चलेगा ‘स्वागत सप्ताह, पीटीएम में सम्मानित होंगे बच्चे व अभिभावक युवा लीड प्रस्तावित छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गर्मी की लंबी छुट्टी के बाद सरकारी विद्यालयों में बच्चों की वापसी को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। सारण जिले के सभी सरकारी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में 22 से 27 जून तक स्वागत सप्ताह (बैक टू स्कूल वीक) मनाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश जारी करते हुए कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण और प्रभावी ढंग से आयोजित करने को कहा है।

स्वागत सप्ताह की थीम

इस वर्ष स्वागत सप्ताह की थीम हर बच्चे का स्वागत, हर सपने का सम्मान रखी गई है। शिक्षा विभाग के निदेशक (प्राथमिक शिक्षा) ने जारी पत्र में कहा है कि ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय खुलने पर सामान्यतः विद्यार्थियों की उपस्थिति घट जाती है। इसका असर बच्चों की पढ़ाई और सीखने की निरंतरता पर पड़ता है। ऐसे में विद्यालयों में ऐसा वातावरण तैयार किया जाएगा, जिससे बच्चे खुशी और उत्साह के साथ फिर से स्कूल पहुंचें और पढ़ाई में सक्रिय रूप से भाग लें।

विद्यालयों की सजावट

आकर्षक ढंग से सजाए जाएंगे विद्यालय निर्देश के अनुसार विद्यालयों को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा और लाउडस्पीकर के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाएगा। स्कूल के मुख्य द्वार पर बच्चों का आत्मीय स्वागत किया जाएगा। चेतना सत्र में प्रेरक कहानियां, कविताएं और स्थानीय स्तर पर सफल व्यक्तियों के जीवन प्रसंग सुनाए जाएंगे ताकि बच्चों में सकारात्मक सोच विकसित हो सके।

विशेष गतिविधियाँ

स्वागत सप्ताह में प्रतिदिन विशेष तरह की गतिविधियां स्वागत सप्ताह के दौरान प्रतिदिन विशेष गतिविधियां आयोजित होंगी। स्वागत व पुनर्मिलन , मैंने देखा , मेरा अनुभव-मेरी सीख , मेरा सपना-मेरी उड़ान और उपलब्धियों का उत्सव जैसे विषयों पर आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को सहज तरीके से पठन-पाठन से जोड़ा जाएगा। विभाग का मानना है कि इस पहल से बच्चों का विद्यालय के प्रति लगाव बढ़ेगा और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित होगी।

अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी

कार्यक्रम के अंतिम दिन विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी कार्यक्रम के अंतिम दिन 27 जून को सभी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बेहतर उपस्थिति, उत्कृष्ट सहभागिता और विद्यालय के प्रति सकारात्मक सहयोग के लिए चयनित बच्चों व अभिभावकों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो राज्य मुख्यालय को भेजे जाएंगे।

कार्यक्रम की मॉनिटरिंग

जिला व प्रखंड स्तर के पदाधिकारी करेंगे मॉनिटरिंग सारण में जिला और प्रखंड स्तर के शिक्षा पदाधिकारी विद्यालयों का निरीक्षण कर कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करेंगे। साथ ही विद्यालय शिक्षा समिति, अभिभावकों और स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है। इससे विद्यालयों और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होने की उम्मीद है। --

सामान्य प्रश्न

स्वागत सप्ताह कब मनाया जाएगा?
स्वागत सप्ताह 22 से 27 जून तक मनाया जाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsगर्मी की लंबी छुट्टी के बाद 22 से स्कूलों में गूंजेगी बच्चों की किलकारी