अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में शामिल होंगे डॉ. ओपी
हिन्दुस्तान, चंदौली
बबुरी स्थित अशोक इंटर कॉलेज के कला अध्यापक डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता को ओडिशा की एफएम यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय महोत्सव ‘उनुरुम 2026’ में रिसोर्स पर्सन के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह महोत्सव 14 से 16 अक्टूबर तक बालासोर में होगा। उनकी उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई और कहा कि इससे विद्यालय तथा जिले का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।

बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। अशोक इंटर कॉलेज, बबुरी के कला अध्यापक डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता ओडिशा के एफएम यूनिवर्सिटी, व्यास-विहार, बालासोर में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-उनुरुम 2026 में शामिल होंगे। भाषा एवं साहित्य विभाग की ओर से उन्हें पत्र भेजकर बतौर रिसोर्स पर्सन आमंत्रित किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय महोत्सव 14-16 अक्तूबर को एफएम यूनिवर्सिटी में आयोजित होगा। जहां वह कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, समस्त अध्यापकगण एवं संपूर्ण विद्यालय परिवार ने खुशी जताई है। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता की इस उपलब्धि से विद्यालय का नाम रोशन हो रहा है।
वे लगातार कला के क्षेत्र में विद्यालय और जिले का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊँचा कर रहे हैं।


