चक्रधरपुर में बाबूलाल मरांडी का हुआ स्वागत

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

चक्रधरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सारंडा में खदान बंद होने और बालू घाटों की नीलामी न होने से स्थानीय लोगों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। उन्हें लोगों की समस्याओं को सुनने का अवसर मिला।

चक्रधरपुर में बाबूलाल मरांडी का हुआ स्वागत

चक्रधरपुर। रांची से सोनुवा जाने के दौरान चक्रधरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का भाजपाइयों ने स्वागत किया। चक्रधरपुर के आसानतलिया में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा,पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पूर्व विधायक सह भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक, विधायक शशि भूषण सामड, विजय गागराई,मालती गिलुवा सहित भारी संख्या में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मिलने का है, ताकि आम लोगों और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुन सके। साथी उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सारंडा में खदान चलने से जहां लोगों को रोजगार मिलता था, सारंडा में खदान में बंद है और गैर कानूनी ढंग से खनन होकर लोहा पत्थर फैक्टरी में पहुंच रहा है।

जिससे स्थानीय लोगों का रोजगार छीन रहा है। उन्होंने कहा कि बालू घाटों की नीलामी नहीं होने से बालों की कालाबाजारी हो रही है 14 और 15000 रुपए ट्रैक्टर बालू बिक रहा है जिससे पीएम आवास के लाभ घर नहीं बन पारहे हैं। वही कही लाभुकों को पैसा नहीं मिलने से घर अधूरा पड़ा हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।