ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशजल्द ही लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगा बाबा रामदेव का पुतला

जल्द ही लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगा बाबा रामदेव का पुतला

लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में जल्द ही योग गुरू बाबा रामदेव का मोम का पुतला लगेगा। इसकी जानकारी बाबा रामदेव ने खुद सोशल मीडिया पर साझा की। फेसबुक पोस्ट में बाबा रामदेव ने कहा है कि लंदन के मैडम...

जल्द ही लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगा बाबा रामदेव का पुतला
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानTue, 26 Jun 2018 04:51 PM
ऐप पर पढ़ें

लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में जल्द ही योग गुरू बाबा रामदेव का मोम का पुतला लगेगा। इसकी जानकारी बाबा रामदेव ने खुद सोशल मीडिया पर साझा की।

फेसबुक पोस्ट में बाबा रामदेव ने कहा है कि लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में पहली बार एक योगी की मूर्ति लगाई जाएगी। यह योग के विज्ञान की महिमा को आगे बढ़ाएगा और योगी जीवन शैली को अपनाने के लिए दुनिया भर के लोगों को प्रेरित करेगा। उन्होंने यह भी लिखा है, 'बॉलीवुड, हॉलीवुड, नेताओं के बीच पहली बार एक खड़ाऊ धारी संन्यासी भी होगा जिससे योग, ऋषियों, अध्यात्मिकता को भी गौरव मिलेगा।'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें