ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशसंगत प्रमुख निरंकारी बाबा हरदेव सिंह के दामाद पर हजारों करोड़ की ठगी का आरोप

संगत प्रमुख निरंकारी बाबा हरदेव सिंह के दामाद पर हजारों करोड़ की ठगी का आरोप

निरंकारी संगत के प्रमुख स्वर्गीय निरंकारी बाबा हरदेव सिंह की बड़ी बेटी समता निरंकारी ने अपने पति संदीप खिंडा के खिलाफ हजारों करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए वसंतकुंज साउथ थाने में केस दर्ज कराया...

संगत प्रमुख निरंकारी बाबा हरदेव सिंह के दामाद पर हजारों करोड़ की ठगी का आरोप
हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 22 Jun 2018 08:54 PM
ऐप पर पढ़ें

निरंकारी संगत के प्रमुख स्वर्गीय निरंकारी बाबा हरदेव सिंह की बड़ी बेटी समता निरंकारी ने अपने पति संदीप खिंडा के खिलाफ हजारों करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए वसंतकुंज साउथ थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस हिरासत में लेकर आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

दक्षिण पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त मिलिंद डुंबरे ने बताया कि समता निरंकारी अपने परिवार के साथ गोल्डन गेट्स, वेस्ट एंड ग्रीन फार्म्स, रजोकरी में रहती हैं। 12 जून को दर्ज कराई शिकायत में उन्होंने बताया कि जैन फ्लोरिकल्चर लिमिटेड नामक कंपनी में वह डायरेक्टर थीं।

उनके डिजिटल सिग्नेचर का इस्तेमाल कर पहले उन्हें और दो अन्य लोगों को कंपनी के डायरेक्टर पद से हटा दिया गया और फिर बिना उनके संज्ञान में लाए दो नए डायेक्टर नियुक्त कर दिए गए। यह पूरा कारनामा उनके पति संदीप खिंडा ने कुछ लोगों के साथ मिलकर किया। इस बारे में उन्हें मई महीने में पता चला, जिसके बाद उन्होंने सभी सबूतों के साथ पुलिस से शिकायत की।

पुलिस केस दर्ज कर आरोपी संदीप से पूछताछ कर रही है। वहीं, दो अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, इनमें से एक फरार है। ज्ञात हो कि दो साल पहले कनाडा में एक सड़क हादसे में निरंकारी संगत के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह और उनके छोटे दामाद की मौत हो गई थी, जबकि बड़े दामाद संदीप खिंडा बच गए थे।

सूत्रों का कहना है कि दामाद होने के बावजूद निरंकारी मिशन की एग्जीक्यूटिव बॉडी में संदीप खिंडा को शामिल नहीं किया गया।

बैकफुट पर हरियाणा सरकार, CWG विजेताओं को मिलेगी पूरी इनामी राशि

गोवा के बीच पर अब नहीं ले पाएंगे सेल्फी, जानें क्या है कारण

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें