बीबीगंज में अगले साल से तीन दिन का मनेगा बाबा गणिनाथ महोत्सव
मुजफ्फरपुर के बीबीगंज में अगले साल से तीन दिवसीय बाबा गणिनाथ महोत्सव का आयोजन होगा। पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने शनिवार को इसकी घोषणा की। मंत्री ने मंदिर की सुविधाओं के विकास की भी बात की ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सेवाएं मिल सकें।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बीबीगंज में अगले साल से तीन दिवसीय बाबा गणिनाथ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बीबीगंज स्थित baba गणिनाथ गोबिंद महाराज मंदिर में शनिवार को वार्षिक पूजनोत्सव के दौरान इसकी घोषणा की। पर्यटन मंत्री ने ध्वजारोहण कर मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने महाप्रसाद व भंडारे का शुभारंभ किया। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
मंदिर विकास के लिए योजनाएं
मंत्री ने कहा कि पर्यटन विभाग के माध्यम से मंदिर की चाहरदीवारी, धर्मशाला, शौचालय एवं स्नानागार का निर्माण कराया जाएगा। मंदिर परिसर स्थित तालाब का भी सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
अतिथियों का अंगवस्त्र से स्वागत
मंदिर पूजा समिति के अध्यक्ष बिनोद गुप्ता व महामंत्री जितेन्द्र गुप्ता ने पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, मेयर निर्मला देवी, पूर्व जिप अध्यक्ष चंदा देवी, पैक्स अध्यक्ष संजय गुप्ता, उपप्रमुख अनुपम गुप्ता व समाजसेवी कृष्ण मुरारी मुरली समेत अन्य अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मंदिर समिति के सचिव राकेश रौशन गुप्ता, प्रभु साह, कुंदन कुमार पिंकू, अनिल गुप्ता, रामू गुप्ता, धर्मवीर साह, सुनील गुप्ता, राकेश गुप्ता, बबलू आडवाणी, संतोष कुमार गुप्ता विक्की समेत बड़ी संख्या में समिति सदस्य मौजूद रहे।
समारोह में विशिष्ट अतिथि भी हुए शामिल
महोत्सव में सांसद प्रतिनिधि सह राष्ट्रीय कानू संघ के अध्यक्ष आदित्य कुमार उर्फ विकास गुप्ता, डॉ. निशिंद्र किंजल्क, प्रो. सुरेश साह, अभिताभ गुप्ता, जेठे गुप्ता, जगन्नाथ साह, रत्नेश गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, शानू गुप्ता, रोहित गुप्ता, राजीव साह, जयराम गुप्ता, दिलीप कुमार, राजाराम गुप्ता, मिथुन गुप्ता आदि रहे इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री प्रमोद गुप्ता, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, डॉ. पीयूष डॉ.मोनालिसा, विकाश गुप्ता, सोनु गुप्ता, विनोद गुप्ता, संतोष गुप्ता, अजय साह, प्रभात गुप्ता, श्रीकांत गुप्ता, रौशन गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता , अरविंद सोनू, रामेश्वर गुप्ता, संदीप गुप्ता, विनय गुप्ता थे।


