कॉलेज गई छात्रा लापता, अपहरण की आशंका
हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
कादीपुर के धुरीपुर गाँव की बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। छात्रा के चाचा ने पुलिस को तहरीर देकर अगवा किए जाने की आशंका जताई है। परिवार का आरोप है कि छात्रा के मोबाइल पर एक अन्य नंबर से फोन आता था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कादीपुर। कोतवाली क्षेत्र के धुरीपुर गांव की बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा के चाचा ने पुलिस को तहरीर देकर बहला-फुसलाकर अगवा किए जाने की आशंका जताई है। तहरीर के मुताबिक मोबाइल पर संपर्क करने पर फोन स्विच ऑफ मिला। परिजनों का आरोप है कि छात्रा के मोबाइल पर एक अन्य नंबर से फोन आता था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


