बीआरएबीयू में लाइब्रेरियन की बहाली की प्रक्रिया शुरू

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

बीआरएबीयू में लंबे समय से रिक्त लाइब्रेरियन पदों की बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सभी कॉलेजों से रिक्तियां मांगी गई हैं और नए असिस्टेंट और डिप्टी लाइब्रेरियन के पद भी शामिल किए जा रहे हैं। इससे छात्रों को पुस्तकें इश्यू करने में मदद मिली जाएगी, जो कि पहले के बिना मुश्किल हो रहा था।

बीआरएबीयू में लाइब्रेरियन की बहाली की प्रक्रिया शुरू

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में लाइब्रेरियन की बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए सभी कॉलेजों से रिक्तियां मांगी गई थीं। कॉलेजों से भेजी गई रिक्तियों के बाद रोस्टर के अनुसार सीट तैयार की जा रही है। विवि में कई वर्षों से लाइब्रेरी के पद खाली हैं। नयी बहाली में लाइब्रेरियन के साथ असिस्टेंट लाइब्रेरियन और डिप्टी लाइब्रेरियन के भी पद तैयार किये जा रहे हैं। हालांकि, नये खुले 39 डिग्री कॉलेजों में अभी रिक्तियां तैयार नहीं की जा रही हैं। विवि इन रिक्तियों को तैयार कर राज्य सरकार को भेजेगा। सभी विश्वविद्यालयों से रिक्तियां आने के बाद लाइब्रेरियन की बहाली की जायेगी।राज्य

सरकार ने पहले ही लाइब्रेरियन की बाहली की घोषणा की थी। इसके बाद सभी विश्वविद्यालयों से लाइब्रेरियन की रिक्ति मांगी गई थी। कॉलेजों के अलावे पीजी विभागों में भी लाइब्रेरियन की बहाली होगी। पीजी विभागों के लिए रिक्तियां तैयार की जा रही हैं। बीआरएबीयू में लाइब्रेरियन नहीं होने से छात्र किताबें इश्यू नहीं करा पा रहे हैं। पीजी विभाग और कॉलेजों में किताबें खराब भी हो रही हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।