इंटर्नशिप में प्रशिक्षुओं को दिए प्रभावी शिक्षण के निर्देश

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी में यूपी कॉलेज के बीएड तृतीय सेमेस्टर के छात्राध्यापकों का 16 सप्ताह का इंटर्नशिप कार्यक्रम चल रहा है। प्रशिक्षु विद्यालय में उपस्थित रहकर पाठ्य शिक्षण और सहगामी गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं। विभागाध्यक्ष के साथ निरीक्षण कर प्रशिक्षुओं की समस्याओं का समाधान किया गया और शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।

इंटर्नशिप में प्रशिक्षुओं को दिए प्रभावी शिक्षण के निर्देश

वाराणसी, संवाद। यूपी कॉलेज के शिक्षक शिक्षा विभाग के बीएड तृतीय सेमेस्टर के छात्राध्यापकों का 16 सप्ताह का इंटर्नशिप कार्यक्रम 18 अगस्त से विभिन्न विद्यालयों में चल रहा है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद से अनुमोदित कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षु पूर्णकालिक शिक्षक की तरह विद्यालय में उपस्थित रहकर कक्षा शिक्षण और पाठ्य सहगामी गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं। प्राचार्य प्रो.धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो.रमेशधर द्विवेदी के साथ ज्ञानोदय बालिका इंटर कॉलेज मीरापुर बसही का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में 10 प्रशिक्षु कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों को विभिन्न विषय पढ़ा रहे हैं।

प्रशिक्षुओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया और शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रधानाचार्य कमललता सिंह एवं शिक्षक अखिलेश यादव से भी प्रशिक्षण संबंधी व्यावहारिक समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsइंटर्नशिप में प्रशिक्षुओं को दिए प्रभावी शिक्षण के निर्देश