सीएम डैशबोर्ड की ओवरऑल रैंकिंग में आजमगढ़ प्रदेश में आया चौथे स्थान पर
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की अगस्त 2026 की ओवरऑल रैंकिंग में आजमगढ़ ने 93.60 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा और टीम भावना ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

आजमगढ़, संवाददाता। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की माह अगस्त 2026 की ओवरऑल (विकास एवं राजस्व) रैंकिंग में जनपद ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 93.60 प्रतिशत अंकों के साथ पूरे प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जनपद में विकास एवं राजस्व से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित अनुश्रवण, बेहतर मॉनिटरिंग तथा विभिन्न विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय का परिणाम है। अगस्त माह की मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद आजमगढ़ ने विकास रैंकिंग में 95.70 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में 5वां स्थान, जबकि राजस्व रैंकिंग में 90.90 प्रतिशत अंकों के साथ 5वां स्थान प्राप्त किया। विकास एवं राजस्व दोनों क्षेत्रों के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर जनपद को ओवरऑल रैंकिंग में 93.60 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में चौथा स्थान मिला है。
योजनाओं के परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन से मिली सफलता
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने इस उपलब्धि पर जनपद के सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में जनपद का चौथा स्थान प्राप्त करना प्रशासनिक टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों द्वारा शासन की प्राथमिकताओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया, जिसका सकारात्मक परिणाम मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैंकिंग में परिलक्षित हुआ है।
उपलब्धि को निरंतर बेहतर प्रदर्शन में बदलने के निर्देश
जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा सामूहिक लक्ष्य आजमगढ़ को विकास, राजस्व प्रशासन एवं जनकल्याण के प्रत्येक क्षेत्र में और बेहतर प्रदर्शन करने वाला जनपद बनाना है। इसके लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिबद्धता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए आगामी रैंकिंग में और बेहतर स्थान प्राप्त करने के लिए प्रयास करना होगा。
पूरी टीम के समन्वित प्रयास का परिणाम-सीडीओ
मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने इस उपलब्धि पर सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की अगस्त माह की रैंकिंग में जनपद का प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त करना पूरी प्रशासनिक टीम के समन्वित प्रयासों एवं टीम भावना का परिणाम है।


