आजाद समाज पार्टी की समीक्षा बैठक में बनाई रणनीति आगामी चुनावों की रणनीति पर हुआ मंथन

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की समीक्षा बैठक बिलारी में संपन्न हुई। बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों, संगठन विस्तार और बूथ स्तर पर मजबूती पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

आजाद समाज पार्टी की समीक्षा बैठक में बनाई रणनीति   आगामी चुनावों की रणनीति पर हुआ मंथन

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की समीक्षा बैठक बिलारी में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि गौहर आजाद एवं इंजीनियर डी.पी. सिंह ने संगठन की समीक्षा करते हुए आगामी चुनावों की तैयारियों, संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। गुरुवार को हुई बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। आगामी चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करने और सभी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आग्रह किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से विजय कुमार पुष्कर, विनीत कुमार, प्रभांक सिंघम, हाजी चांद बाबू, राजकुमार यादव डॉ. धर्मवीर सिंह यादव, सुमित कुमार (जिला अध्यक्ष), बाबू शराफत, रमेश कुमार गंधर्व, सचिन, आसिफ सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।