धर्मांतरण प्रकरण में आयुष मलिक हाईकोर्ट में तलब, पिता को नोटिस भेजा

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

धर्मांतरण प्रकरण में आयुष मलिक हाईकोर्ट में तलब, पिता को नोटिस भेजा

धर्मांतरण प्रकरण में आयुष मलिक हाईकोर्ट में तलब, पिता को नोटिस भेजा

मेडिकल व्यवसायी के बेटे आयुष मलिक के धर्मांतरण प्रकरण में हाईकोर्ट ने उसके पिता देवराज मलिक को नोटिस जारी किया है। आयुष को अपना दोस्त बताते हुए मोहम्मद सुल्तान की ओर से दाखिल बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका में पिता पर आयुष को अवैध हिरासत में रखने का आरोप लगाया गया है। हाईकोर्ट ने देवराज मलिक को 16 सितंबर को आयुष को कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए हैं। युवक को पेश नहीं किए जाने की स्थिति में एसपी शामली और संबंधित थानाध्यक्ष से व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने को कहा गया है। शहर के मेडिकल व्यवसायी देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के धर्मांतरण का मामला चार जून को बघरा स्थित आश्रम के महंत स्वामी यशवीर महाराज द्वारा प्रमुखता से उठाया गया था।

उन्होंने आरोप लगाया था कि संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से चांदनी कुरैशी ने आयुष को प्रेमजाल में फंसाया और उसका धर्मांतरण कराकर फर्जी निकाहनामा तैयार कराया गया। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई थी। इसके बाद देवराज मलिक ने छह जून को शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया गया कि संपत्ति हड़पने की साजिश के तहत उनके बेटे आयुष को प्रेमजाल में फंसाकर उसका धर्मांतरण कराया गया। पुलिस ने चांदनी कुरैशी, उसके पिता इस्लाम कुरैशी और तीन मौलवियों समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने चांदनी कुरैशी, उसके पिता समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में आयुष का दोस्त होने का दावा करते हुए मोहम्मद सुल्तान ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल की। याचिका में आरोप लगाया गया कि आयुष को उसके पिता ने अवैध रूप से हिरासत में रखा है। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने आयुष को 16 सितंबर को कोर्ट के समक्ष पेश करने के लिए उसके पिता देवराज मलिक को नोटिस जारी किया। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट की ओर से आयुष मलिक को 16 सितंबर को पेश करने के लिए उसके पिता को नोटिस जारी किया गया है। वहीं, देवराज मलिक का कहना है कि उन्हें अभी हाईकोर्ट की ओर से नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsधर्मांतरण प्रकरण में आयुष मलिक हाईकोर्ट में तलब, पिता को नोटिस भेजा