आयुष आपके द्वार शिविर में 1222 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

शाहजहांपुर में 'आयुष आपके द्वार' अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी चिकित्सकों ने 1222 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और मुफ्त दवाएं बांटी। यह अभियान हर बुधवार को जारी रहेगा।

आयुष आपके द्वार शिविर में 1222 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण

शाहजहांपुर। ‘आयुष आपके द्वार’ अभियान के तहत बुधवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी चिकित्सकों ने सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाएं वितरित कीं। शिविरों में कुल 1222 ग्रामीणों ने उपचार कराया। इनमें आयुर्वेद के 728, होम्योपैथी के 403 और यूनानी चिकित्सा के 91 मरीज शामिल रहे। चिकित्सकों ने मौसमी व संक्रामक बीमारियों से बचाव, जीवनशैली संबंधी रोगों के प्रबंधन और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय बताए। अधिकारियों के अनुसार अभियान प्रत्येक बुधवार को जारी रहेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआयुष आपके द्वार शिविर में 1222 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण